बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बार-बार अपने विभाग बदले जाने पर सार्वजनिक रूप से अपना दर्द जाहिर करते हुए कहा कि जब मैं बेईमान लोगों पर कार्रवाई करने की सोचता हूं, तब उनका विभाग ही बदल दिया जाता है.
Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में आयोजित लीची संगम कार्यक्रम में कृषि मंत्री विजय सिन्हा को बतौर मुख्य अतिथि शामिल होना था, लेकिन विभाग की ओर से आमंत्रण पत्र में उनका नाम तक नहीं लिखा गया. इसे मंत्री की गरिमा से खिलवाड़ बताया जा रहा है.
Bihar Politics: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा अपनी ईमानदारी और सख्त प्रशासनिक कार्यशैली के लिए प्रसिद्ध हैं. हालांकि, राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि वे जिस भी विभाग में अच्छा काम शुरू करते हैं, वहीं से उनका तबादला कर दिया जाता है. चाहे वह पथ निर्माण में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई हो या राजस्व अधिकारियों का सामूहिक निलंबन, उनकी सख्ती अक्सर विवादों और विभाग बदलने का कारण बनी है.
Vijay Sinha: बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा सांसद की शपथ लेने के बाद शुभकामनाएं और बधाई दी. उन्होंने कहा कि बिहार के प्रगति के लिए प्रतिबद्ध रहे, बिहार को सजाने में भूमिका निभाई.
Patna News: उप मुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील आखिरकार रंग लाई है. उनके आग्रह करने के बाद करीब 300 से अधिक अंचलाधिकारी और राजस्व सेवा अधिकारी काम पर वापस लौट आए हैं. वही, 24 घंटे में वापसी करने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी.
Vijay Sinha On Revenue Employees Strike: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने एक बार फिर राजस्व कर्मचारियों को उकसाने और भड़काने वालों को सख्त लहजे में चेतावनी दी है. उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि काम करने वाले अधिकारियों के बीच यह भ्रम फैलाने वाले सावधान हो जाएं. बिहार में डबल इंजन की सरकार बदलने वाली है. संयोग नहीं साजिश के तहत लोकहित और जनता से जुड़े विभागों के काम को बाधित करने वाले लोग चिन्हित किया जा रहे हैं इन पर सख्त और सीधी कार्रवाई की जाएगी.
Vijay Sinha Meat Shop News: बिहार सरकार का मांस बिक्री पर बड़ा फैसला. डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा- खुले में नहीं बिकेगा मांस. राजस्व विभाग और प्रशासन चलाएगा जांच अभियान.
Patna NEET Student Death Case: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने छात्रा के परिजनों से मुलाकात की और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया था. उन्होंने कहा था कि मैं स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि इस घटना में किसी भी दोषी को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाएगा. वहीं डिप्टी सीएम यानी सम्राट चौधरी बतौर गृह मंत्री फेल साबित होते नजर आए. उनका पहला बड़ा असाइनमेंट था और उनकी पुलिस ने घनघोर लापरवाही बरती है.
ZEE Bihar Real Estate Conclave: बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि अभी कुछ माफिया लोगों ने घाट सरेंडर कर दिया है, ताकि राजस्व की कमी हो और विजय कुमार सिन्हा का उद्देश्य पूरा न हो.
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में जान गंवाने वाली नीट छात्रा के जहानाबाद स्थित आवास पर जाकर परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने घटना को जघन्य बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया और बताया कि लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है.
Bihar News: डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने जमीन संबंधी कार्यों में लापरवाही बरतने पर 58 अंचलाधिकारियों (सीओ) को नोटिस जारी किया गया है. अंचलाधिकारियों से जवाब मांगा गया है.
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नितिन नवीन के नामांकन पर बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने खुशी जताई है. उन्होंने इसे बिहार के लिए गर्व का क्षण बताया और कहा कि पार्टी ने युवा नेतृत्व को मौका देकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है. साथ ही, उन्होंने विभागीय अधिकारियों को चेतावनी दी है कि भ्रष्टाचार और लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई होगी.
बिहार चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद भाजपा नेता विजय कुमार सिन्हा ने महागठबंधन पर तीखा हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाया कि महागठबंधन नेताओं ने बिहार की संस्कृति और छठपर्व का अपमान किया, जिसका जवाब जनता ने वोटों के जरिए दिया. साथ ही रोहिणी आचार्य विवाद पर उन्होंने लालू प्रसाद की चुप्पी पर सवाल खड़े किए और कहा कि जहां स्त्री की सम्मान नहीं होता, वहां समृद्धि नहीं आती.
attack on Vijay Sinha: बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने लखीसराय में अपने ऊपर हुए हमले को RJD की साजिश बताया है. उन्होंने आरोप लगाया कि राजद के गुंडे स्लीपर सेल बनाकर चुनावी माहौल में अराजकता फैला रहे हैं.
बिहार के उपमुख्यमंत्री और लखीसराय से भाजपा उम्मीदवार विजय सिन्हा ने चुनाव के दौरान RJD पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि मतदान के दिन लखीसराय में RJD एमएलसी अजय और कांग्रेस में गए सुजीत कुमार ने मिलकर नदियामा गांव में भाजपा समर्थकों को धमकाया और प्रशासन की मिलीभगत से उन्हें भगाया. सिन्हा ने इसके लिए प्रशासन के निक्कमापन और कायरता को जिम्मेदार ठहराया है. इससे पहले, मतदान के दिन ही उपमुख्यमंत्री सिन्हा का काफिला रोके जाने, उन पर पथराव और गोबर फेंके जाने की खबरें भी सामने आईं, जिसके बाद उनकी RJD एमएलसी अजय से तीखी बहस हुई.
Vijay Sinha Convoy Attack: लखीसराय में डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा की गाड़ी पर हमला किए जाने की खबर सामने आई है. डिप्टी सीएम ने इसका आरोप राजद कार्यकर्ताओं पर लगाया है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि एनडीए की सरकार बनने जा रही है और ऐसे लोगों पर बुलडोजर कार्रवाई की जाएगी.
Vijay Sinha on CWC Meeting:पटना में बुधवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक (CWC) हुई. जिसे BJP महागठबंधन में प्रेशर पॉलिटिक्स के रूप में देख रही है. बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बैठक को लेकर कांग्रेस पर हमला भी किया है.
Vijay Sinha On CWC Meeting: कांग्रेस की वर्किंग कमेटी की बैठक पर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि दशकों तक कांग्रेस बिहार की सत्ता में रही. RJD के साथ भी रही. इसके बाद भी बिहार को गाली बनाएं और चुनाव के समय बिहार में बैठक करके बिहार को सम्मान और सहानुभूति दिखाने की नौटंकी कर रहे हैं. यह जमात बिहार के हितैषी नहीं है. यह हमेशा बिहार को बदनाम और बर्बाद करने वाले लोग हैं. बिहारी को जो गाली देता है, उसको सम्मानित करते हैं.
Vijay Sinha Attack On Tejashwi Yadav: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि उन्होंने अपने पिता से जो सीखा है, बिहार की जनता उसे देख रही है. आपका संस्कार और संस्कृति दोनों स्पष्ट है. ये बिहारी को फिर से कलंकित और बदनाम करना चाहते हैं.
बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि जनता ही असली मालिक है और वही तय करेगी कि किसे जीतना है. उन्होंने तेजस्वी यादव को परिवारवाद की राजनीति का प्रतीक बताया और कहा कि “सोने का चम्मच” लेकर राजनीति करने वाले जनता की पीड़ा नहीं समझ सकते.
Bihar Politics: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 अगस्त को बिहार दौरे पर रहेंगे. पीएम मोदी इस दौरान गंगा नदी पर बने देश के पहले छह लेन के सबसे चौड़े पुल औंटा-सिमरिया का उद्घाटन करेंगे. इस पुल के उद्घाटन को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि छह लेन ब्रिज दक्षिण बिहार और उत्तर बिहार को जोड़ने का काम करेगा.
बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा मंगलवार को गया दौरे पर पहुंचे. इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और परिसदन भवन में प्रेसवार्ता की. उन्होंने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि दोनों नेता खलनायक की भूमिका में हैं.