Bihar Politics Update: बिहार की 40 सीट को लेकर NDA में सीट बंटवारे का फॉर्मूला लगभग तय हो गया है. सीएम नीतीश कुमार ने कहा है कि NDA में सीट बंटवारे पर अंतिम मुहर आज लग जाएगी. सूत्रों के मुताबिक बीजेपी 17 और JDU 16 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. तो वहीं चिराग पासवान को हाजीपुर सीट समेत 4 लोकसभा सीट दी जा सकती है. वहीं पशुपति पारस की RLJP को सिर्फ एक सीट नवादा मिल सकती है. इसके अलावा जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा को एक-एक सीट दी जाएगी.
Lok Sabha Election 2024: बिहार राजनीति पर बड़ी खबर. चिराग पासवान के साथ बैठक में जेपी नड्डा का फैसला. बीजेपी और चिराग में सहमति बनी, हाजीपुर से चुनाव लड़ेंगे चिराग पासवान. पशुपति को हाजीपुर सीट छोड़नी होगी. चाचा भतीजा के बीच समझौते के आसार.
Lalu-Tejashwi FIR News: पटना के गांधी मैदान थाने में लालू यादव और तेजस्वी यादव के खिलाफ FIR दर्ज कराने के लिए लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। बीजेपी के युवा प्रदेश प्रवक्ता कृष्णा सिंह ऊर्फ कल्लू ने लालू यादव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया है और उन्होंने शिकायत दर्ज कराई है।आवेदन में कहा गया की लालू यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी की मां को लेकर टिप्पणी की है। हिन्दू आस्था के खिलाफ टिप्पणी की, लालू के इस बयान से 135 करोड़ देश की जनता के ऊपर ठेस पहुंची है। वही तेजस्वी यादव के द्वारा स्वर्ण समाज के लोगों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई। इसलिए आरजेडी सुप्रीमो लालू
Bihar Political Crisis: RJD नेता और बिहार से पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर बड़ा आरोप लगाया है. तेजस्वी ने कहा है कि नीतीश कुमार विधानसभा भंग करना चाहते हैं. जिसके तहत नीतीश की NDA से डील हुई है. तेजस्वी के मुताबिक, बिहार में अब शासन नाम की चीज बची नहीं है. BJP और JDU के बीच अविश्वास की बड़ी खाई है. बिहार में एक महीने से कैबिनेट विस्तार नहीं हो पाया है.
Nitish Kumar on Tejashwi: बिहार की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है. बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार विधानसभा भंग करना चाहते हैं. एनडीए से गठबंधन के तहत ये पूरी डील हुई है. उन्होंने कहा कि बिहार में शासन नाम की चीज बची नहीं है, बीजेपी-जेडीयू के बीच अविश्वास की बड़ी खाई है, इसलिए बिहार में एक महीने से कैबिनेट विस्तारन नहीं हो पाया है.
Jharkhand Political Crisis: बड़ी खबर आ रही है, चंपाई सोरेन ने मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाक़ात की है. वहीं इस बीच चंपाई सोरेन का बड़ा बयान सामने आया है. सोरेन ने कहा है ये एक शिष्टाचार मुलाकात है. विधायकों का दिल्ली आना कांग्रेस का मामला है. इसके आगे विधायकों की नाराजगी को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे का भी बड़ा बयान आया है. मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि ये कांग्रेस का आपसी मामला है.
Jharkhand Political Crisis: बड़ी खबर आ रही है, झारखंड में जातीय जनगणना होगी. बता दें CM चंपाई सोरेन ने प्रस्ताव के आदेश दिए हैं. कैबिनेट के सामने प्रस्ताव लाया जाएगा. कहा जा रहा है लोकसभा चुनाव से पहले प्रस्ताव संभव है. बता दें चुनाव के बाद जाति जनगणना होगी.
Jharkhand Political Crisis: झारखंड के सीएम चंपाई सोरेन दिल्ली में हैं. वो आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मिलने वाले हैं. चंपाई सोरेने ने अपनी सरकार पर संकट से इनकार कर दिया है. चंपाई सोरेन के मुताबिक न तो पद की लड़ाई है. न ही कोई खेमे बाजी है. दरअसल झारखंड कांग्रेस के 12 विधायक दिल्ली आए हैं. और उनमें मंत्रीपद न मिलने को नाराजगी की खबरें आई है और वो दिल्ली आए हुए हैं.
Jharkhand Political Crisis Update: 1,2,3 नहीं पूरे 8 झारखंड कांग्रेस के विधायक कल रात दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरे हैं. वो भी तब जब झारखंड में चंपाई सोरेन को शपथ लिए अभी 2 हफ्ते ही बीते हैं. चंपाई सरकार पर संकट की वजह बन रहे हैं उन्हीं की सहयोगी पार्टी कांग्रेस के विधायक. जो अचानक दिल्ली आ धमके हैं. ये विधायक भले ही अपनी यात्रा को सामान्य बता रहे हों लेकिन चंपाई सोरेन के लिए हालात असमान्य हैं. बताया जा रहा है कि दिल्ली कूच से पहले विधायकों ने रांची में कई राउंड बैठक की और जब बात नहीं बनी तो दिल्ली के लिए उड़ान भरी है.
Dr Sanjeev Statement on Kidnapping: जेडीयू विधायकों के अपहरण के मामले पर पार्टी के विधायक डॉ संजीव ने अपने बचाव में सफाई देते हुए कहा- 'मैं दोषी नहीं हूँ, साजिशन फंसाया जा रहा है, सीएम नीतीश कुमार को छोड़कर मैं किसी को नेता नही मानता, मेरी बढ़ती लोकप्रियता से लोगों को परेशानी है'. डॉ. संजीव के इस बयान ने एक बार फिर बिहार का सियासी पारा बढ़ा दिया है. पूरे मामले पर डॉ. संजीव ने क्या कुछ कहा. देखिए इस वीडियो में.
Bihar Assembly Floor Test: ସୋମବାର ବିହାର ବିଧାନସଭାରେ ଆସ୍ଥାଭୋଟ ହେବା ପୂର୍ବରୁ ୩ ଆରଜେଡି ବିଧାୟକ ଦଳୀୟ ହ୍ୱିପ୍ ଅବମାନନା କରି ପଟ ପରିବର୍ତ୍ତନ କରିଛନ୍ତି।
Bihar Vidhansabha : आज बिहार सरकार के फ्लोर टेस्ट के दौरान बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राजद नेता तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर बार-बार पाला बदलने को लेकर जुबानी हमला बोला. उन्होंने कहा कि मुझे जेडीयू विधायकों के लिए बुरा लग रहा है कि जब वो जनता के बीच जाएंगे तो उन्हें क्या जवाब देंगे.
Tejashwi Yadav in Assemble: सीएम नीतीश कुमार को आज बिहार विधानसभा (Bihar Assembly) में बहुमत साबित करना है. फ्लोर टेस्ट से पहले तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर जमकर निशाने साधे. उन्होंने कहा कि जब समय आएगा तब तेजस्वी यादव आएगा. इसके अलावा उन्होंने कहा कि आपने तो बिहार में बीजेपी को नहीं रोका लेकिन अब भतीजा मोदी जी को बिहार में रोकेगा. देखिए ये वीडियो.
बिहार में कुछ ही देर में फ्लोर टेस्ट होना है. सीएम नीतीश कुमार बीजेपी के साथ मिलकर बहुमत साबित करेंगे. फ्लोर टेस्ट के लिए सीएम नीतीश कुमार जेडीयू और बीजेपी विधायकों के साथ विधानसभा पहुंच गए हैं.
बिहार में आज कुछ ही देर में फ्लोर टेस्ट होना है. सीएम नीतीश कुमार आज बीजेपी के साथ मिलकर बहुमत साबित करेंगे. इस फ्लोर टेस्ट को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. फ्लोर टेस्ट से ठीक पहले आरजेडी नेता ने एक बड़ा बयान दिया है. इस रिपोर्ट में देखें बिहार फ्लोर टेस्ट से जुड़ी सभी बड़ी अपडेट.
Top News Today: देश और दुनिया की तमाम बढ़ी खबरें देखें फटाफट अंदाज में, अभी की 100 बड़ी खबरें.
Bihar Floor Test: बिहार में नीतीश सरकार का आज बहुमत परीक्षण होना है. लेकिन उससे पहले बिहार की राजनीति में हलचल देखने को मिली. तेजस्वी यादव के घर पर पुलिस पहुंच गई. देखिए इस रिपोर्ट में कि क्या है पूरा मामला?
Top News Today: देश और दुनिया की तमाम बढ़ी खबरें देखें फटाफट अंदाज में, अभी की 100 बड़ी खबरें.
बिहार में नीतीश सरकार का आज (सोमवार को) बहुमत परीक्षण होना है. लेकिन, उससे पहले बिहार की राजनीति में हलचल देखने को मिली. तेजस्वी यादव के घर पर पुलिस पहुंच गई. देखिए, इस रिपोर्ट में कि क्या है पूरा मामला?
Deshhit: बिहार में नीतीश सरकार के फ्लोर टेस्ट से पहले सियासी हलचल तेज है. सदन में शक्ति परीक्षण से पहले सभी दल अपनी तैयारियों को परखने में जुटे हैं. वहीं जेडीयू विधायकों की मीटिंग में नीतीश कुमार खुद मौजूद रहे. इस बैठक में वो विधायक भी शामिल हुए जिन्हें लेकर तरह तरह की अटकलें लगाई जा रही थी. वहीं आरजेडी ने नीतीश को चुनौती देते हुए. फ्लोर टेस्ट से पहले स्पीकर को हटाने की चुनौती दी है.
Congress Breaking News: बिहार फ्लोर टेस्ट पर बड़ी खबर आ रही है। कांग्रेस के 15 विधायक विशेष विमान से हैदराबाद से पटना के लिए रवाना हुए हैं। ये सभी विधायक तेजस्वी के आवास पर पहुंचेंगे। वही आज रात ये सभी विधायक तेजस्वी के आवास पर ही रुकेंगे। खबर ये भी की बीजेपी के सभी विधायक बोधगया से पटना के लिए रवाना हुए।
Bihar Politics Breaking News: बिहार की सियासत से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. NDA को विश्वास मत में जीतने का भरोसा है. बता दें 12 मार्च को आर्थिक सर्वेक्षण पेश होगा. विश्वास मत के बाद आर्थिक सर्वेक्षण पेश होगा. वहीं नीतीश सरकार 13 मार्च को बजट पेश करेगी.