bishnoi community
कौन सुल्तान सलमान खान को मौत की नींद सुलाना चाहता था?
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को मारने की साजिश का खुलासा हुआ है। मुंबई में सलमान को उनके घर की बालकनी में मारने की साजिश थी। फैन बनकर उन पर हमला होने वाला था लेकिन इस साजिश को गुरुग्राम STF ने नाकाम कर दिया है। हैदराबाद से गुरुग्राम STF लॉरेंस विश्नौई गैंग के शार्प शूटर संपत नेहरा को गिरफ्तार किया है। संपत नेहरा सलमान को मारने की फिराक में था। वो बस विश्नोई गैंग के सरगना लॉरेंस विश्नोई के इशारे का इंतजार कर रहा था लेकिन इससे पहले वो अपनी साजिश में कामयाब हो पाता। गुरुग्राम STF ने उसे पकड़ लिया है। संपत नेहरा ने सलमान को मारने का फुल प्रूफ प्लान बना लिया था। काले हिरण मामले में विश्नोई गैंग ने सलमान को मारने की धमकी दी थी। इस साजिश में संपत नेहरा के साथ और कौन-कौन है। इसका पता लगाया जा रहा है। जेल में ही संपत नेहरा लॉरेंस विश्नोई से मिला था और उसकी गैंग में शामिल हो गया था। संपत नेहरा शार्प शूटर है हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान समेत कई राज्यों में संपत नेहरा पर हत्या, लूट के मामले दर्ज है।
Jun 10, 2018, 04:27 PM IST
सलाखों में सलमान: इससे पहले जोधपुर जेल में जब बने कैदी नंबर 343
सलमान खान को 20 साल पुराने काले हिरण शिकार केस में पांच साल की सजा हुई है. सजा सुनाए जाने के बाद उनको जोधपुर सेंट्रल जेल ले जाया गया. इससे पहले भी वह जोधपुर जेल में कैदी रह चुके हैं. जेल में उनकी पहचान कैदी नंबर 343 के रूप में थी. पिछले दो दशकों में सलमान खान ने अभी तक 18 दिन जेल में बिताए हैं.
Apr 5, 2018, 04:30 PM IST
सलमान खान को सजा मिलने के बाद इन लोगों ने पटाखे फोड़ मनाई खुशी
सजा के ऐलान के बाद ही विश्नोई समाज के लोगों ने जोधपुर कोर्ट के बाहर पटाखे फोड़कर जश्न मनाया. इस दौरान विश्नोई समाज के कुछ लड़के नाचते हुए और सलमान खान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए नजर आए.
Apr 5, 2018, 04:07 PM IST
काला हिरण केस: पशु,पेड़ से प्रेम करने वाला वह समुदाय, जिसने सलमान को दिलाई सजा
काला हिरण शिकार केस में सलमान खान को पांच साल की सजा हुई है. उनको 1-2 अक्टूबर, 1998 की रात जोधपुर के लूनी थाने के कंकाणी गांव में दो काले हिरणों के शिकार का दोषी ठहराते हुए कोर्ट ने सजा सुनाई. वह गांव बिश्नोई समुदाय से ताल्लुक रखता है. विलुप्तप्राय काला हिरण धार्मिक लिहाज से इस समुदाय के लिए खासा अहमियत रखता है. इसी समुदाय की शिकायत पर सलमान खान समेत सात आरोपियों पर एफआईआर दर्ज कराई गई थी, जिसकी परिणति के रूप में सलमान को सजा हुई.
Apr 5, 2018, 02:22 PM IST