Puja Khedkar's Mother Arrest: विवादित ट्रेनी आईएएस ऑफिसर पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर फर्जी आईडी का इस्तेमाल कर और नाम बदलकर "इंदुबाई" बनकर एक लॉज में छुपी हुई थीं. एक वायरल वीडियो के मामले में गुरुवार सुबह उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था. वीडियो में मनोरमा खेडकर को पिस्तौल लहराते हुए और कुछ ग्रामीणों, किसानों और पत्रकारों को धमकाते हुए दिख रही हैं.
Puja Khedkar Family Update: विवादित ट्रेनी आईएएस ऑफिसर पूजा खेडकर के साथ ही उनका पूरा परिवार अब जांच के दायरे में है. पूजा खेडकर के पिता दिलीप खेडकर की आय से अधिक संपत्ति की जांच चल रही है और मां मनोरमा खेडकर तक पिस्तौल लेकर किसानों और पत्रकारों को धमकाने के मामले में जांच की आंच पहुंच चुकी है. जानकारी के मुताबिक, पूजा खेडकर के माता-पिता अंडरग्राउंड हो गए हैं.
IAS Puja Khedkar Controversy Update: अब बात ट्रेनी IAS पूजा खेडकर की । जिन्होंने अपने एक सर्टिफिकेट में खुद को मानसिक विकलांग बताया है. ट्रेनी IAS खेडकर के फर्जीवाड़े की रोज नई-नई कहानियां सामने आ रही हैं । अब पता चला है कि उन्होंने अपने नाम और उम्र को लेकर भी खूब धांधली मचाई है..उन्होंने महज 3 साल के अंतर में दो डाक्यूमेंट में अपनी उम्र अलग-अलग बताई है. विवादों में घिरीं IAS पूजा खेडकर को अकेडमी में वापस बुला लिया गया. पुणे कलेक्टर के खिलाफ पूजा ने शिकायत दी.
महाराष्ट्र कैडर की नखरेवाली IAS, पूजा खेडकर को भी उनकी मां से कुछ शिक्षाएं विरासत में मिली हैं। जैसे गुस्सा,नाजायज़ डिमांड और दबंग वाला एटीट्यूड. पूजा खेडकर, पेशे से IAS..आरोप फर्जीवाड़े का और PERSONALITY में रौब और दबंगई. फर्जीवाड़े के तमाम आरोपों के बाद अब इस मामले में पुणे से लेकर PMO तक जांच शुरू हो गई है. और रिपोर्ट के बाद ही ट्रेनी IAS पूजा खेडकर के करियर का फैसला हो पाएगा.
IAS Puja Khedkar Controversy: ट्रेनी IAS अधिकारी पूजा खेडकर से जुड़े रोज-रोज नए खुलासे हो रहे हैं. वहीं अब उनकी मां मनोरमा खेडकर भी एक वीडियो को लेकर चर्चा में आ गई है. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें पूजा की मां मनोरमा खेडकर के हाथ में पिस्टल है और वो कुछ लोगों को धमका रही है. ये वीडियो साल 2023 का बताया जा रहा है और दावा किया जा रहा है कि इस दौरान वो किसानों को ज़मीन पर कब्ज़े को लेकर धमका रही है. इस दौरान उनके हाथ में छोटी पिस्टल नजर आ रही है.
IAS Puja Khedkar Controversy: महाराष्ट्र की आजकल एक ट्रेनी IAS खूब वायरल हो रही है । जिसकी नखरेबाजी और विवाद चर्चा में हैं । इस ट्रेनी IAS का नाम है पूजा खेडकर । जिसके शौक और कथित फ्रॉड की वजह से प्रोबेशन के बीच ही उनका तबादला पुणे से वाशिम कर दिया गया. ट्रेनी IAS पूजा खेडकर पर कई आरोप हैं । जिनमें सबसे ज्यादा विवाद नकली विकलांगता सर्टिफिकेट और नकली ओबीसी सर्टिफिकेट को लेकर है । पूजा खेडकर महाराष्ट्र कैडर की ट्रेनिंग IAS है.
IAS Puja Khedkar Controversy: ट्रेनी IAS पूजा खेडकर के घर पुलिस पहुंची है। पूजा खेडकर पर अधिकारों के गलत इस्तेमाल का आरोप है। पूजा पर आरोप है कि उन्होंने अपनी निजी गाड़ी पर लाल बत्ती लगवाई थी। नियमों के मुताबिक कोई भी सरकारी अफसर बिना इजाजत लिए अपनी निजी गाड़ी पर लाल बत्ती नहीं लगवा सकता है। इसी मामले की जांच के लिए पुलिस की एक टीम पूजा खेडकर के पुणे स्थित घर पर पहुंची, जहां वो उनकी आडी कार की जांच करेगी, जिस पर लाल बत्ती लगवाने का आरोप है।