Char Dham Yatra: उत्तराखंड में आज से चारधाम यात्रा का आगाज हो गया है. आज सबसे पहले गंगोत्री धाम के कपाट खुले. जिसके साक्षी खुद उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी बने. इसके बाद 12.35 मिनट पर यमुनोत्री धाम के कपाट खुले. सीएम धामी श्री गंगोत्री धाम के कपाटोद्घाटन में पहुंचे. कपाटोद्घाटन के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से पहली पूजा अर्चना की गई. उत्तरकाशी जिले में स्थित इन दोनों में ही सबसे पहले पीएम मोदी के नाम से पूजा करवाई गई. छह महीने तक धाम के कपाट खुले रहेंगे. सीएम धामी ने कहा पीएम मोदी का उत्तराखंड से बड़ा लगाव है.
Char dham Yatra 2025: चार धाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया हैं. प्रदेश सरकार कि चार धाम यात्रा के लिए सारी तैयारियां पूरी हो गईं हैं. 30 अप्रैल और मई में चारों धामों में कपाट खुलेंगे और भक्त अपने आराध्य के दर्शन कर सकेंगे. आइए आपको बताते हैं कैसे करें रजिस्ट्रेशन.....
Chardham Yatra 2024: उत्तराखंड की चारधाम यात्रा की शुरुआत 10 मई से हुई थी. वहां हर दिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं. वहीं यात्रा शुरू होने के 14 दिनों के भीतर ही 24 मई तक 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन कर लिए है.अब तक चारधाम यात्रा के लिए 31 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है. वीडियो देखें
चार धाम यात्रा को लेकर मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। इस बीच उत्तराखंड से हैरान करने वाली तस्वीर सामने आई है। जिसमें श्रद्धालुओं को हज़ारों की तादाद में रजिस्ट्रेशन के लिए इंतज़ार करते हुए देखा जा रहा है।
Kedarnath Yatra Video: केदारनाथ यात्रा के मुख्य पड़ाव सोनप्रयाग में तीर्थ यात्रियों की भीड़ सैलाब की तरह अनियंत्रित हो गई. गुप्तकाशी, फाटा से सोनप्रयाग पहुंचे तीर्थ यात्री बैरिकेडिंग तोड़कर बाजार की तरफ बढ़ गए, जिन्हें नियंत्रित करने में प्रशासन और पुलिस के पसीने छूट गए. भीड़ देखते हुए 31 मई तक ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन बंद कर दिए गए हैं. अब श्रद्धालुओं के सैलाब का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है. आप भी ये वीडियो देखें.
Gangotri Dham Closed: उत्तरकाशी में विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट आज अन्नकूट के पावन पर्व एवं अभिजीत मुहूर्त पर ठीक 11:45 पर बंद हो गए हैं. गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की उत्सव डोली ने हजारों श्रद्धालुओं के साथ अपने मायके मुखबा के लिए प्रस्थान किया. मां गंगा की उत्सव डोली का रात्रि निवास आज देवी मंदिर में होगा और कल भैया दूज के पर्व पर मां गंगा की उत्सव डोली अपने मायके मुखवा मुखीमठ में पहुंचेगी. जहां पर मां गंगा का मुखवा गांव के ग्रामीण एक बेटी की तरह स्वागत सत्कार करेंगे, क्योंकि मां गंगा 6 माह बाद गंगोत्री धाम से अपने मायके लौट रही है.
Uttarakhand News: चारधाम यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है. दरअसल, बीकेटीसी देश के चार प्रमुख मंदिरों, तिरुपति बालाजी, वैष्णो देवी, सोमनाथ और महाकालेश्वर में एक अध्ययन दल भेजेगी. आइए बताते हैं पूरा मामला.
Char Dham Yatra: बद्रीनाथ सहित चारधामों के सर्दियों में भीषण ठंड की चपेट में रहने के कारण उनके कपाट हर साल अक्टूबर—नवंबर में श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए जाते हैं
भगवान बद्रीनाथ के कपाट शीतकाल के लिए 20 नवंबर को शाम 6:45 पर बंद कर दिए जाएंगे.