अमेरिका ने चेन्नई बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हाथ बढ़ाये
Advertisement

अमेरिका ने चेन्नई बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हाथ बढ़ाये

अमेरिका ने चेन्नई में आई अब तक की सबसे भीषण बाढ़ के कारण प्रभावित परिवारों के लिए गहरी संवेदना प्रकट की है और खासकर भारत जैसे मजबूत साझीदार के समक्ष आई इस मानवीय चुनौती से निपटने के लिए मदद मुहैया कराने की पेशकश की है।

वॉशिंगटन : अमेरिका ने चेन्नई में आई अब तक की सबसे भीषण बाढ़ के कारण प्रभावित परिवारों के लिए गहरी संवेदना प्रकट की है और खासकर भारत जैसे मजबूत साझीदार के समक्ष आई इस मानवीय चुनौती से निपटने के लिए मदद मुहैया कराने की पेशकश की है।

विदेश मंत्रालय के उपप्रवक्ता मार्क टोनर ने कल (गुरुवार) यहां नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘अमेरिका ऐसे समय में तमिलनाडु स्थित चेन्नई के लोगों और भारत सरकार की मदद करने के लिए तैयार है जो दशकों में आई सबसे भीषण बाढ़ से जूझ रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘ हम बाढ़ प्रभावित लोगों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हैं। हमारी प्रार्थनाएं उन परिवारों के साथ हैं जो अब भी बाढ़ में फंसे हुए हैं और जिनकी आजीविकाएं प्रभावित हुई हैं।’ 

टोनर ने कहा, ‘अमेरिका भारत सरकार के साथ संपर्क में है और यह चर्चा कर रहा है कि हम इस मुश्किल समय में किस प्रकार मदद मुहैया करा सकते हैं।’ उन्होंने कहा, ‘अभी तक भारत की ओर से मदद के लिए कोई अनुरोध नहीं किया गया है। हमने मदद की पेशकश की है। निश्चित ही, भारत काफी विकसित सरकार है जिसके पास आपातकालीन सुविधाएं मुहैया कराने के लिए अपनी घरेलू सेवाएं या क्षमताएं हैं।’

Trending news