भारत के साथ त्रिपक्षीय सहयोग पर चीन-श्रीलंका ने की चर्चा
Advertisement

भारत के साथ त्रिपक्षीय सहयोग पर चीन-श्रीलंका ने की चर्चा

चीन और श्रीलंका के राष्ट्रपतियों ने अपना रक्षा सहयोग बढ़ाने के तौर तरीकों के अलावा हिंद महासागर में भारत की सुरक्षा चिंताओं के समाधार के लिए भारत के साथ त्रिपक्षीय सहयोग की संभावनाओं पर आज चर्चा की।

बीजिंग : चीन और श्रीलंका के राष्ट्रपतियों ने अपना रक्षा सहयोग बढ़ाने के तौर तरीकों के अलावा हिंद महासागर में भारत की सुरक्षा चिंताओं के समाधार के लिए भारत के साथ त्रिपक्षीय सहयोग की संभावनाओं पर आज चर्चा की।

चीन की अपनी पहली यात्रा पर आए श्रीलंका के नये राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने आज यहां अपने चीनी समकक्ष शी चिनपिंग से एक घंटे से भी अधिक समय तक बातचीत की। शी और सिरिसेना ने भारत, चीन और श्रीलंका के बीच त्रिपक्षीय सहयोग पर चर्चा की। चीन ने समुद्री रेशम मार्ग खासकर पिछले साल कोलंबो में दो चीनी पनडुब्बियों के ठहरने पर भारत की आपत्ति और उससे (रेशम मार्ग से) भारत की सुरक्षा पर संभावित असर को लेकर उसकी चिंता को दूर करने के प्रयास के तहत इस सहयोग का विचार रखा है।

चीन के सहायक विदेश मंत्री लिउ जियाचाओ ने वार्ता के बाद मीडिया से कहा, ‘दोनों नेता चीन, श्रीलंका और भारत के बीच त्रिपक्षीय सहयोग मजबूत करने पर सहमत हुए।’ जब उनसे पूछा गया कि क्या हाल ही में सीमा वार्ता के लिए हुई स्टेट काउंसिलर यांग जेची की सीमा भारत यात्रा के दौरान इस विषय पर चर्चा हुई तो उन्होंने कहा कि चीन-दक्षिण एशिया सहयोग पर चर्चा हुई।

Trending news