विवादित चीन सागर के पास सैनिक तैनात करेगा जापान
Advertisement

विवादित चीन सागर के पास सैनिक तैनात करेगा जापान

जापान के उप रक्षा मंत्री ने पूर्वी चीन सागर के विवादित द्वीपों समेत दक्षिणी द्वीपों में सुरक्षा को मजबूती देने के लिए योजनाबद्ध तरीके से सैकड़ों सैनिक तैनात करने के लिए समर्थन जुटाने के उद्देश्य से दक्षिणी द्वीप के मेयर से मुलाकात की।

विवादित चीन सागर के पास सैनिक तैनात करेगा जापान

तोक्यो : जापान के उप रक्षा मंत्री ने पूर्वी चीन सागर के विवादित द्वीपों समेत दक्षिणी द्वीपों में सुरक्षा को मजबूती देने के लिए योजनाबद्ध तरीके से सैकड़ों सैनिक तैनात करने के लिए समर्थन जुटाने के उद्देश्य से दक्षिणी द्वीप के मेयर से मुलाकात की।

अधिकारियों ने बताया कि मेयर योशिताका नाकायामा से द्वीप में 500 सैनिकों की तैनाती की योजना के बारे में बात करने के लिए उप रक्षा मंत्री केंजी वाकामिया गुरुवार को इशिगाकी में थे। ये सैनिक नजदीकी द्वीपों में घुसपैठ की स्थिति से निपटने या मिसाइल रक्षा के लिए आपात प्रतिक्रिया देने वाली यूनिटों से होंगे।

इशिगामी के पास जापान नियंत्रित सेनकाकू द्वीपसमूह का अधिकार क्षेत्र है। इस द्वीपसमूह पर चीन भी दावा करता है और इसे दियाओयू द्वीपसमूह कहता है। विवादित द्वीपसमूहों के पास चीन जहां सैन्य निर्माण और गश्त कर रहा है वहीं जापान ने अपनी रक्षा तैयारी तेज कर दी है।

Trending news