जापान पर अमेरिकी जासूसी के विकीलीक्स के दावों की जांच होः शिंजो एबे
Advertisement
trendingNow1266063

जापान पर अमेरिकी जासूसी के विकीलीक्स के दावों की जांच होः शिंजो एबे

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबे ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जोए बाइडेन से कहा कि अगर विकीलीक्स के वाशिंगटन द्वारा जापान के नेताओं की जासूसी के दावे सही हैं तो वे‘गंभीर रूप से चिंतित’ हैं। साथ ही उन्होंने इस मामले में जांच का अनुरोध किया है।

File Photo

टोक्यो: जापान के प्रधानमंत्री शिंजो एबे ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जोए बाइडेन से कहा कि अगर विकीलीक्स के वाशिंगटन द्वारा जापान के नेताओं की जासूसी के दावे सही हैं तो वे‘गंभीर रूप से चिंतित’ हैं। साथ ही उन्होंने इस मामले में जांच का अनुरोध किया है।

टोक्यो कैबिनेट के प्रवक्ता योशिहिदे सुगा ने कहा कि बाइडेन ने जासूसी के दावों की पुष्टि किये बगैर दिक्कतें पैदा करने के लिए जापानी प्रधानमंत्री को फोन कर उनसे माफी मांगी। उल्लेखनीय है कि विकीलीक्स ने शुक्रवार को कहा था कि उसने जापान के अधिकारियों और प्रमुख कंपनियों पर अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी (एनएसए) द्वारा कई वर्षों तक जासूसी का पता लगाया है।

सुगा ने नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘प्रधानमंत्री एबे ने बाइडेन से कहा कि अगर जापान के सदस्यों पर ये गतिविधियां हुईं तो यह दोनों देशों के बीच परस्पर विश्वास के संबंधों को संकट में डालेगा और उन्हें गंभीर चिंता व्यक्त करनी पड़ेगी।’ एबे ने अनुरोध किया कि इस मामले की जांच हो और वाशिंगटन स्पष्टीकरण दे।

Trending news