व्लादिमीर पुतिन वॉशिंगटन के लिए 'बड़ा खतरा', उन पर नजर रखें : हिलेरी क्लिंटन
Advertisement
trendingNow1346681

व्लादिमीर पुतिन वॉशिंगटन के लिए 'बड़ा खतरा', उन पर नजर रखें : हिलेरी क्लिंटन

हिलेरी ने जनवरी में खुफिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए कहा कि पुतिन ने 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में उन्हें नुकसान पहुंचाने और ट्रंप अभियान को बढ़ावा देने के लिए रूसी अभियान को प्रत्यक्ष निर्देश दिया था.

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (फाइल फोटो)

न्यूयॉर्क : अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने चेतावनी दी है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अभी भी वॉशिंगटन के लिए एक बड़ा खतरा हैं. हिलेरी ने 'सीएनएन' के साथ रविवार को एक साक्षात्कार में कहा, "उन पर नजर रखें". 

  1. हिलेरी ने 'सीएनएन' के साथ रविवार को एक साक्षात्कार में यह बात कही.
  2. पुतिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जरिए जो कुछ चाहते थे, उनमें से कुछ उन्हें हासिल हो चुका है- हिलेरी
  3. हिलेेेेरी ने कहा, रूसी नेता वॉशिंगटन के साथ एक व्यापक, वैचारिक लड़ाई का आयोजन भी कर रहे हैं.

हिलेरी ने जनवरी में खुफिया रिपोर्टों का हवाला देते हुए कहा कि पुतिन ने 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में उन्हें नुकसान पहुंचाने और ट्रंप अभियान को बढ़ावा देने के लिए रूसी अभियान को प्रत्यक्ष निर्देश दिया था.

उन्होंने कहा कि पुतिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जरिए जो कुछ चाहते थे, उनमें से कुछ उन्हें हासिल हो चुका है, लेकिन रूस को वह सबकुछ हासिल नहीं हो सकता है. 

हिलेरी ने कहा कि उनका मानना है कि उनके खिलाफ किसी षड़यंत्रकारी ने पुतिन को प्रेरित किया था, लेकिन रूसी नेता वॉशिंगटन के साथ एक व्यापक, वैचारिक लड़ाई का आयोजन भी कर रहे हैं.

2016 के राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार रहीं हिलेरी ने 'सीएनएन' से कहा, "मुझे लगता है कि हमारे खिलाफ पुतिन का अभियान अमेरिका के लोकतंत्र को प्रभावित करने से अधिक संबंधित था. वह एक ऐसा अमेरिका चाहते हैं जो अंदर से विभाजित हो." वहीं, रूस ने कई बार खुद पर लगे अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों को प्रभावित करने के आरोप खारिज किए हैं.

Trending news