Aaj Ka Panchang: आज मार्गशीर्ष मास का पहला गुरुवार, जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल और उपाय

Aaj Ka Panchang: आज मार्गशीर्ष मास का पहला गुरुवार है. भगवान गीता में कहते हैं - 'मासानां मार्गशीर्षोऽहम' गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है. इस दिन भगवान विष्णु को अपना आराध्य देव मानकर विधि-विधान से पूजा करने पर भक्त को कभी धन की कमी नहीं होती है.  

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Nov 10, 2022, 07:25 AM IST
  • पीले रंग के वस्त्र धारण करें
  • केले के पेड़ की पूजा करें
Aaj Ka Panchang: आज मार्गशीर्ष मास का पहला गुरुवार, जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल और उपाय

नई दिल्लीः Aaj Ka Panchang: आज मार्गशीर्ष मास का पहला गुरुवार है. भगवान गीता में कहते हैं - 'मासानां मार्गशीर्षोऽहम' गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है. इस दिन भगवान विष्णु को अपना आराध्य देव मानकर विधि-विधान से पूजा करने पर भक्त को कभी धन की कमी नहीं होती है. पुराणों के अनुसार, भगवान विष्णु की पूजा करने से मां लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होती हैं और मां लक्ष्मी एक बार प्रसन्न हो जाएं तो उस भक्त के घर परिवार में कभी धन की कमी नहीं होती है. साथ ही भक्त को धन, यश, सम्मान और वैभव की प्राप्ति होती है.

पीले रंग के वस्त्र धारण करें
भगवान विष्णु को पीला और लाल वस्त्र बेहद प्रिय है. उपासक को गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा करते समय पीला वस्त्र धारण करना चाहिए और हल्दी का टीका लगाना चाहिए. इससे विष्णु भगवान खुश होते हैं और अपना आशीर्वाद देते हैं.

केले के पेड़ की पूजा करें
गुरुवार के दिन केले के पौधे के सामने घी का दीपक जलाकर भगवान विष्णु की स्तुति करनी चाहिए. इससे भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है.

आज का पंचांग
मार्गशीर्ष - कृष्ण पक्ष- द्वितीया तिथि 06.33 बजे तक, इसके उपरांत तृतीया तिथि - गुरुवार
नक्षत्र - रोहिणी नक्षत्र
महत्वपूर्ण योग- परिध योग
चंद्रमा का वृषभ राशि पर संचरण
आज का शुभ मुहूर्त - 11.48 बजे से 12.32 बजे तक
राहु काल - 01.33 बजे से 02.55 बजे तक

त्योहार -  रोहिणी व्रत

गुप्त मनोकामना की पूर्ति के लिए
घर के मंदिर में मिट्टी के एक पात्र में जल भरकर रख दें. उस जल में पीले रंग का एक पुष्प, पीले चावल पांच कसैली और एक सिक्का डालकर उसे पीले वस्त्र से ढंक दीजिए. सायंकाल से पहले पात्र सहित उस जल को किसी विष्णु मंदिर में अर्पित कर दीजिए.

यह भी पढ़िए-  आज का राशिफलः मेष के साथ है ग्रहों का संयोग, मिलेगा धन, जानिए वृष, मिथुन व कर्क का हाल

(Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Zee Hindustan इसकी पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर ले लें.)
Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.  

ट्रेंडिंग न्यूज़