Shardiya Navratri: कब से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि, जानिए कलश स्थापना की विधि

Shardiya Navratri 2022: पितृ पक्ष के समाप्त होते ही 26 सितंबर 2022 से शारदीय नवरात्रि शुरू हो रही है. इस साल यह 5 अक्टूबर 2022 को समाप्त होगी.

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Sep 19, 2022, 11:56 AM IST
  • 26 सितंबर 2022 से नवरात्रि की शुरूआत
  • देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की होती है पूजा
Shardiya Navratri: कब से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि, जानिए कलश स्थापना की विधि

Shardiya Navratri 2022: पितृ पक्ष के समाप्त होते ही शारदीय नवरात्रि शुरू हो जाएगी. हिन्दू पंचांग के अनुसार शारदीय नवरात्रि आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से प्रारंभ होती है. नौ दिनों तक चलने वाले इस त्योहार में देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है और दशमी के दिन दशहरा मनाया जाता है.

कब शुरू होगी नवरात्रि?
शारदीय नवरात्रि 26 सितंबर 2022 से शुरू हो रही है और इस साल यह 5 अक्टूबर 2022 को समाप्त होंगे. नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ सूपों की पूजा की जाती है. नवरात्रि के त्योहार की शुरूआत कलश स्थापना के साथ की जाती है. इस वर्ष कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 26 सितंबर 2022 को सुबह 6.11 से 7.51 बजे तक है। 

माता के इन स्वरूप की पूजा
नवरात्रि का पहला दिन (26 सितंबर): देवी शैलपुत्री की पूजा
नवरात्रि का दूसरा दिन (27 सितंबर): देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा
नवरात्रि का तीसरा दिन (28 सितंबर): देवी चंद्रघंटा की पूजा
नवरात्रि का चौथा दिन (29 सितंबर): देवी कुष्मांडा की पूजा
नवरात्रि का पाचंवा दिन (30 सितंबर): देवी स्कंदमाता की पूजा
नवरात्रि का छठा दिन (1 अक्टूबर): देवी कात्यायनी की पूजा
नवरात्रि का सातवां दिन (2 अक्टूबर: देवी कालरात्रि की पूजा
नवरात्रि का आठवां दिन (3 अक्टूबर): देवी महागौरी की पूजा
नवरात्रि का नौवां दिन (4 अक्टूबर): देवी सिद्धिदात्री की पूजा
नवरात्रि का नौवां दिन (5 अक्टूबर): विजयादशमी

कलश स्थापना की विधि
नवरात्रि के दौरान कलश स्थापना को बेहद महत्वपूर्ण अनुष्ठान माना जाता है. मान्यता है कि ऐसा करने से घर में फैली सारी नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है. सबसे पहले कलश के गले में कलावा बांधें और नारियल के चारों ओर लाल चुनरी लपेट दें. इसे कलावा से बांधें इसमें आम के पत्ते डालकर उस पर नारियल रख दें. 

(Disclaimer: यहां दी गई सभी जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Zee Hindustan इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

यह भी पढ़िए- Shradh 2022: अगर पता नहीं है पूर्वजों की मृत्यु की तिथि, तो इस महत्वपूर्ण दिन करें श्राद्ध

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

ट्रेंडिंग न्यूज़