लंबे समय बाद 'तारक मेहता' में हुई बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता की एंट्री

लंबे समय बाद एक बार फिर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Munmun DUtta)  में मुनमुन दत्ता ने वापसी की.

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Aug 24, 2021, 12:03 PM IST
  • शो में हुई मुनमुन दत्ता की वापसी
  • 2 महीने बाद लौटी बबीता जी
लंबे समय बाद 'तारक मेहता' में हुई बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता की एंट्री

नई दिल्ली: छोटे पर्दे के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले शो की लिस्ट में शामिल कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) में बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता (Munmun DUtta) के फैन्स के लिए खुशखबरी है.

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by (@mmoonstar)

दरअसल करीब 2 महीने से शो में मुनमुन नजर नहीं आ रही थी जिसके बाद यह कयास लगाया जा रहा था कि अन्य कलाकारों की तरह एक्ट्रेस ने भी तारक मेहता को अलविदा कह दिया है. वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट की मानें तो मुनमुन दत्ता ने शो की शूटिंग शुरू कर दी है और वह इस हफ्ते शो में नजर आएंगी.

ये भी पढ़ें-Bigg Boss OTT: शो में इस एक्टर ने तोड़ा भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का दिल.

खबरों की मानें तो जातिवादी कमेंट के बाद से शो के मेकर्स मुनमुन से नाराज चल रहे थे. उन्होंने अपनी एक वीडियो में किसी विशेष जाति को लेकर अपशब्द कह दिया था, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया. 

ये भी पढ़ें-सलमान खान को एयरपोर्ट पर रोकने वाले CISF जवान का फोन हुआ जब्त.

मुनमुन ने अपना वह पोस्ट डिलीट करते हुए इसके लिए लोगों से माफी भी मांगी. जिसके बावजूद उन्हें शो से कई हफ्तों तक दूर रखा गया लेकिन लगता है कि मेकर्स और मुनमुन के बीच अब सबकुछ ठीक है और एक बार फिर दर्शक बबीता जी को टेलीविजन पर देख पाएंगे.

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

ट्रेंडिंग न्यूज़