Priyanka Chopra ने पति Nick Jonas संग भारत में मनाई देसी होली, वायरल हुईं तस्वीरें

Priyanka Chopra Nick Jonas Holi 2024: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने पति Nick Jonas के साथ इस बार  होली भारत में मनाई है. इस बार एक्ट्रेस ने अपने देश में फैमिली संग होली का जश्न मनाया है जिसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं.  

Written by - Anu Singh | Last Updated : Mar 26, 2024, 12:48 AM IST
    • प्रियंका चोपड़ा ने पति के साथ खेली होली
    • रंग से भीगे निक ने ढोल पर किया डांस
Priyanka Chopra ने पति Nick Jonas संग भारत में मनाई देसी होली, वायरल हुईं तस्वीरें

नई दिल्ली: Priyanka Chopra Nick Jonas Holi 2024: प्रियंका की इस होली सेलिब्रेशन में बिग बॉस 17 फेम और उनकी कजिन मनारा चोपड़ा भी नजर आईं है, जिसकी कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं. प्रियंका चोपड़ा के एक फैन ने पेज एक्ट्रेस के होली सेलिब्रेशन की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है.

प्रियंका चोपड़ा ने भारत में मनाई होली

पहली तस्वीर में प्रियंका अपनी बेटी मालती को गोद में उठाए नजर आ रही हैं. उनके साथ निक जोनस भी रंग में रंगे हुए हैं. उनके साथ ही फैमिली के भी कुछ लोग नजर आ रहे हैं. अगली फोटो में मनारा चोपड़ा और उनकी बहन अपनी जीजू निक के साथ पोज देती नजर आ रही हैं. सभी रंग से सराबोर हैं.

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Patty Cardona (@jerryxmimi)

प्रियंका ने किया भांगड़ा

रंग खेलने के अलावा प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक और फैमिली के साथ ढोल-नगाड़े पर भांगड़ा भी किया. एक वीडियो सामने आया है, जिसमें प्रियंका अपने पति, मनारा और बाकी कजिन्स के साथ ढोल पर नाचती हुई नजर आ रही हैं. एक फोटो में उन्हें मनारा और बाकी लोगों के साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है. एक तस्वीर में प्रियंका का पूरा परिवार रंग से सराबोर नजर आ रहा है.

ये भी पढ़ें- फिल्म इंडस्ट्री की किस एक्ट्रेस से प्रभावित हैं तृप्ति डिमरी? तारीफ कर कही ये बात

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

ट्रेंडिंग न्यूज़