Mrs. World 2022 Winner: सरगम कौशल ने 21 साल बाद जीता मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब

Sargam Koushal Mrs. World 2022: भारत की सरगम कौशल ने 21 साल बाद मिसेज वर्ल्ड का खिताब जीत लिया है. आइए जानते हैं कौन मिसेज वर्ल्ड 2022 की सरगम कौशल.   

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Dec 18, 2022, 09:54 PM IST
  • सरगम कौशल ने जीता मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब
  • जानें कौन हैं सरगम कौशल, देखें फोटो और वीडियो
Mrs. World 2022 Winner:  सरगम कौशल ने 21 साल बाद जीता मिसेज वर्ल्ड 2022 का खिताब

नई दिल्ली: Sargam Koushal Mrs. World 2022: भारत की सरगम कौशल  ने 21 साल बाद मिसेज वर्ल्ड का खिताब जीत लिया है. उन्होंने देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है.अमेरिका में आयोजित मिसेज वर्ल्ड 2022-23 का खिताब अपने नाम किया है.  सोशल मीडिया पर पर सरगम फोटोज और वीडियोज तेजी से वायरल हो रहे हैं. आइए जानते हैं आखिर कौन हैं सरगम कौशल. 

21 साल बाद लौटा ताज 

आज का दिन देश के लिए काफी बड़ा और गर्व का पल है. 21 साल बाद किसी भारतीय ने मिसेज वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया है. इससे पहले ये खिताब 2001 में अदिति गोवित्रिकर ने जीता था. 21 साल बाद देश में मिसेज वर्ल्ड क्राउन की वापसी हुई है. 

कौन हैं मिसेज वर्ल्ड सरगम कौशल 

 
 
 
 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

अमेरिका में आयोजित ब्यूटी कॉन्टेस्टेट जीतकर देश का नाम रोशन करने वाली सरगम कौशल जम्मू कश्मीर की रहने वाली हैं. सरगम मॉडल और टीचर हैं. उन्होंने साल 2018 में शादी की. साल 2022 में उन्होंने मिसेज इंडिया वर्ल्ड 2022 का खिताब जीता था. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सरगम के पति इंडियन नेवी में हैं.  

कई बड़े स्टार्स थे शामिल 

मिसेज वर्ल्ड 2022-23 के जूरी पैनल में कई बड़े स्टार्स शामिल थे. जूरी पैनल में सोहा अली खान, विवेक ओबेरॉय, मोहम्मद अजरूद्दीन और पूर्व मिसेज वर्ल्ड अदिति गोवित्रिकर भी शामिल थीं. बता दें कि सरगम कौशल ने पीकॉक आउटफिट पहना था. उनके इस आउटफिट को काफी पसंद किया गया है. 

इसे भी पढ़ें: Anupamaa: पति के पैरों में गिरकर पाखी मांगेगी माफी, अब आएगा रोचक मोड़

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

ट्रेंडिंग न्यूज़