जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के गेट नंबर 2 पर हादसा, 8 लोग घायल

JLN stadium Accident: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के गेट नंबर 2 के पास कई अस्थायी पंडाल गिरने से एक बड़ा हादसा हो गया. घटना में आठ से अधिक लोग घायल हो गए हैं.

Written by - Nitin Arora | Last Updated : Feb 17, 2024, 12:22 PM IST
  • जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के गेट नंबर 2 पर बड़ा हादसा
  • 8 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के गेट नंबर 2 पर हादसा, 8 लोग घायल

JLN stadium Accident: दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के पास आज एक अस्थायी ढांचा गिरने से आठ लोग घायल हो गए. घायलों की संख्या और भी बढ़ सकती है. फिलहाल दमकल की दो गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है. दिल्ली पुलिस का कहना है कि सभी लोगों को बाहर निकाल लिया गया है, लेकिन अभी भी देखा जा रहा है कि क्या ध्वस्त पंडालों के नीचे और लोग तो नहीं फंसे हुए.

अधिकारियों ने बताया कि यह ढांचा अस्थायी तौर पर शादी के मकसद से बनाया गया था. दिल्ली पुलिस और अग्निशमन विभाग के अधिकारी बचाव अभियान चला रहे हैं.

पुलिस का कहना है कि जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के गेट नंबर 2 के पास स्थापित एक अस्थायी ढांचा गिरने से 8 से अधिक लोग घायल हो गए हैं.

(यह ब्रेकिंग न्यूज है. अधिक जानकारी के साथ अपडेट की जा रही है.)

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप. 

ट्रेंडिंग न्यूज़