weather report: जानिए, कैसा है मौसम का हाल-चाल

राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक, यह शनिवार तक 9 डिग्री तक हो सकता है. पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद चलने वाली ठंडी हवाएं हैं.मौसम की पहली बर्फबारी के दो दिन बाद हिमाचल प्रदेश में ठंड चरम पर पहुंच गई है.

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Nov 19, 2020, 01:38 PM IST
  • मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में आगामी 24 घंटे में तापमान में और गिरावट होने का अनुमान है.
  • skymetweather.com के मुताबिक दक्षिण भारत में नॉर्थ इस्ट मॉनसून लगातार प्रभावी बना हुआ है,
weather report: जानिए, कैसा है मौसम का हाल-चाल

नई दिल्लीः ठंड ने अपनी आमद तो दीपावली के पहले ही दर्ज करा दी थी. इसके बाद दिवाली रात से सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ ने माहौल में ठंडक भरनी शुरू कर दी थी. बादल, बारिश और गरज के साथ जहां एक ओर दिल्ली की प्रदूषित हवा से राहत मिली तो दूसरी ओर मैदानी और उत्तर प्रदेश के तराई इलाकों में आनन-फानन में रजाइयां बाहर आ गईं. अब पांच दिन बाद मौसम और अधिक बदल गया है. 

पहाड़ों पर गिरी बर्फ, लुढ़क गया पारा 
हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के बाद उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में पारा लुढ़क गया है. पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में शीतलहर शुरू हो चुकी है.

वहीं, कोहरे के कारण गुरुवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश में जनजीवन पर असर पड़ा. भारत के दक्षिणी हिस्सों तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है. 

दिल्ली की तापमान 10.6 डिग्री
राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक, यह शनिवार तक 9 डिग्री तक हो सकता है. पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद चलने वाली ठंडी हवाएं हैं. IMD के अधिकारियों के अनुसार,

इस महीने 16 नवंबर को दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री तक कम रहा. 

कीलोंग में माइनस 7.6 डिग्री सेल्सियस
अगले तीन से चार दिनों के दौरान मौसम में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं हो रहा है. मौसम की पहली बर्फबारी के दो दिन बाद हिमाचल प्रदेश में ठंड चरम पर पहुंच गई है. लाहौल और स्पीति के कीलोंग में सबसे कम माइनस 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

किन्नौर के कल्पा में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. कुफरी में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस, डलहौजी में 4.8 डिग्री सेल्सियस, मनाली में 5 डिग्री सेल्सियस और शिमला का तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

शिमला से ठंडा माउंट आबू
राजस्थान के अनेक इलाकों में रात के तापमान में गिरावट जारी है जबकि माउंट आबू में रात का तापमान सबसे कम 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार चुरू में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम है. इसी तरह गंगानगर में 8.8 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 9.1 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 10.5 डिग्री सेल्सियस व जैसलमेर में 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम विभाग के मुताबिक राजस्थान में आगामी 24 घंटे में तापमान में और गिरावट होने का अनुमान है. जैसलमेर में 11.8 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 13.4 डिग्री सेल्सियस और अलवर में 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. भीलवाड़ा का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस, डबोक का 14.8 डिग्री सेल्सियस, जयपुर का 16.2 डिग्री सेल्सियस और कोटा का 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

दक्षिण भारत में नॉर्थ इस्ट मॉनसून प्रभावी
skymetweather.com के मुताबिक दक्षिण भारत में नॉर्थ इस्ट मॉनसून लगातार प्रभावी बना हुआ है, इसके चलते दक्षिण भारत के राज्यों में भारी वर्षा देखी जा रही है. नये पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम में बदलाव होगा.

19 नवंबर को मध्यम और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना व्यक्त की जा रही है. वहीं झारखंड में मौसम विभाग ने छठ महापर्व ( Chhath 2020 weather) के दिन बारिश का अनुमान जताया है.

ओडिशा में नम हवाएं
ओडिशा के ऊपर बन रहे एंटी साइक्लोन सर्कूलेशन के कारण बंगाल की खाड़ी से आद्र हवाएं उठ रही हैं इसके प्रभाव से छत्तीसगढ़, झारखंड बिहार और महाराष्ट्र के विदर्भ में हवाओं में नमी बनी रहेगी. कहीं कही पर बादल छाये रह सकते हैं.

तेलंगाना,छत्तीसगढ़ में गुरुवार से न्यूनतम तापमान में  गिरावट आयेगी.  क्योंकि उत्तर से आने वाली हवाओं का असर आज या 20 नवंबर से यहां दिखना शुरू हो जायेगा.

यह भी पढ़िएः LAC पर 'सफेद रण' के लिए हिंदुस्तान है तैयार

देश और दुनिया की हर एक खबर अलग नजरिए के साथ और लाइव टीवी होगा आपकी मुट्ठी में. डाउनलोड करिए ज़ी हिंदुस्तान ऐप. जो आपको हर हलचल से खबरदार रखेगा...

नीचे के लिंक्स पर क्लिक करके डाउनलोड करें-
Android Link -

 

 

 

 

ट्रेंडिंग न्यूज़