MS Dhoni Birthday: लंदन में कैसे मना माही का बर्थडे, वीडियो में नजर आया भारतीय टीम के ये खिलाड़ी

धोनी के जन्मदिन के मौके पर उनके करीबी दोस्तों के साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत भी पार्टी में नजर आये. पंत को साक्षी धोनी की इंस्टाग्राम स्टोरीज में देखा जा सकता है. ऋषभ पंत इस समय भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर द्विपक्षीय सीरीज खेलने पहुंचे हैं.

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Jul 7, 2022, 10:00 AM IST
  • करीबी दोस्तों के साथ लंदन में धोनी ने मनाया जश्न
  • साक्षी धोनी ने शेयर किया बर्थडे का वीडियो
MS Dhoni Birthday: लंदन में कैसे मना माही का बर्थडे, वीडियो में नजर आया भारतीय टीम के ये खिलाड़ी

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी गुरुवार (7 जुलाई) को अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं. धोनी पिछले हफ्ते ही अपनी पत्नी साक्षी धोनी और बेटी जीवा के साथ छुट्टियां बिताने लंदन पहुंचे थे. जहां पर उन्होंने पहले अपनी शादी की 12वीं सालगिरह का जश्न मनाया और अब 41वें जन्मदिन को सेलिब्रेट किया है. इस मौके पर महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने देर रात बर्थडे सेलिब्रेशन का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो ग्रैंड स्टाइल में जन्मदिन का जश्न मनाते हुए नजर आ रहे हैं.

धोनी के जन्मदिन के मौके पर उनके करीबी दोस्तों के साथ ही भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत भी पार्टी में नजर आये. पंत को साक्षी धोनी की इंस्टाग्राम स्टोरीज में देखा जा सकता है. ऋषभ पंत इस समय भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर द्विपक्षीय सीरीज खेलने पहुंचे हैं.

गुरु के जन्मदिन का जश्न मनाने पहुंचे ऋषभ पंत

पंत ने हाल ही में खत्म हुए टेस्ट मैच में एजबास्टन के मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी का रिकॉर्ड अपने नाम जरूर किया लेकिन इसके बावजूद अपनी टीम को हार से नहीं बचा सके. साक्षी धोनी की ओर से शेयर किये गये इस वीडियो को फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं. वहीं बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह ने 6 जुलाई को ही पूर्व भारतीय कप्तान को जन्मदिन की बधाईयां भेजी थी और अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा लव यू माही, आपको जन्मदिन की ढेर सारी बधाइयां और खूब सारा प्यार.

गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी इससे पहले अपने करीबी दोस्तों के साथ विंबलडन का मैच देखने भी पहुंचे थे जिसकी तस्वीर को विंबलडन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने पोस्ट किया था. इस तस्वीर के कैप्शन में माही को भारतीय क्रिकेट का हीरा कहकर संबोधित किया गया है. 

इसे भी पढ़ें- तो क्या T20 World Cup में ये भूमिका निभाएंगे रिषभ पंत! पूर्व क्रिकेटर का दावा

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

ट्रेंडिंग न्यूज़