Gold Price 3 Feb: दो दिन लगातार बढ़त के बाद सोने के दाम में बड़ी गिरावट, जानें आज का नया रेट

Gold Price Today: सर्राफा बाजार में सोने के भाव में बीते दो दिनों तक लगातार बढ़त के बाद आज यानी शुक्रवार को सोने के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. सोने के भाव में आई इस बड़ी गिरावट के बाद सोना अपने रिकॉर्ड रेट से बेहद सस्ता बिक रहा है. सोने के भाव में आई इस गिरावट के बाद बाजार में सोने की मांग तेजी से बनी हुई है. आइए जानते हैं बाजार में क्या है सोने का नया भाव?

Written by - Zee Hindustan Web Team | Last Updated : Feb 3, 2023, 03:45 PM IST
  • जानिए आज बाजार में क्या रहा सोने का भाव
  • आज रिकॉर्ड रेट से इतना सस्ता हुआ सोना
Gold Price 3 Feb: दो दिन लगातार बढ़त के बाद सोने के दाम में बड़ी गिरावट, जानें आज का नया रेट

नई दिल्ली: सर्राफा बाजार में सोने के भाव में बीते दो दिनों तक लगातार बढ़त के बाद आज यानी शुक्रवार को सोने के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है. सोने के भाव में आई इस बड़ी गिरावट के बाद सोना अपने रिकॉर्ड रेट से बेहद सस्ता बिक रहा है. सोने के भाव में आई इस गिरावट के बाद बाजार में सोने की मांग तेजी से बनी हुई है. आइए जानते हैं बाजार में क्या है सोने का नया भाव?

जानिए आज बाजार में क्या रहा सोने का भाव

सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिली है. गुडरिटर्न्स वेबसाइट के अनुसार, बाजार में 22 कैरट सोने के भाव में 500 रुपये प्रति दस ग्राम की गिरावट देखने को मिली है, जिसके बाद इसका भाव 53,100 रुपये प्रति दस ग्राम पहुंच गया है. इससे पहले गुरुवार को सोने के भाव में 600 रुपये प्रति दस ग्राम की बढ़त देखने को मिली थी. वहीं बुधवार को सोने के भाव में 500 रुपये प्रति दस ग्राम की बढ़त देखने को मिली थी. 

वहीं अगर 24 कैरट सोने की बात करें, तो इसमें बुधवार को सोने के भाव में 550 रुपये प्रति दस ग्राम की बढ़त देखने को मिली थी. इसके बाद गुरुवार को सोने के भाव में 660 रुपये प्रति दस ग्राम की बढ़त देखने को मिली थी. इसके बाद अब शुक्रवार को सोने के भाव में 540 रुपये प्रति दस ग्राम की बड़ी गिरावट देखने को मिली है, जिसके बाद बाजार में 24 कैरट सोने का भाव 57,930 रुपये प्रति दस ग्राम रहा.

आज रिकॉर्ड रेट से इतना सस्ता हुआ सोना

साल 2020 के अगस्त महीने में सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट पर पहुंच गया था. अगस्त, 2020 में सोना अपने ऑल टाइम हाई रेट 55,400 रुपये प्रति दस ग्राम पहुंच गया था. आज अगर हम सोने के मौजूदा भाव की इसके ऑल टाइम हाई रेट से तुलना करें, तो आप पाएंगे कि सोना वर्तमान में 2,300 रुपये प्रति दस ग्राम सस्ता बिक रहा है.

यह भी पढ़िए: PM Kisan Yojana: 13वीं किस्त जारी होने से पहले किसानों के लिए आई ये गुड न्यूज, आपने पढ़ी क्या?

Zee Hindustan News App: देश-दुनिया, बॉलीवुड, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल और गैजेट्स की दुनिया की सभी खबरें अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें ज़ी हिंदुस्तान न्यूज़ ऐप.

ट्रेंडिंग न्यूज़