Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1589817
Zee SalaamZee Salaam Cricketइस पाकिस्तानी के साथ बहुत इंज्वॉय करती थी धोनी-भज्जी की पत्नियां, देखिए VIDEO

इस पाकिस्तानी के साथ बहुत इंज्वॉय करती थी धोनी-भज्जी की पत्नियां, देखिए VIDEO

MS Dhoni Wife Sakshi Dhoni: पाकिस्तान के पूर्व अंपायर असद रऊफ का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो महेंद्र सिंह धोनी और हरभजन सिंह की पत्नियों को लेकर कुछ बोलते दिखाई दे रहे हैं. आप भी देखिए

इस पाकिस्तानी के साथ बहुत इंज्वॉय करती थी धोनी-भज्जी की पत्नियां, देखिए VIDEO

Pakistani Umpire Asad Rauf: पिछले दिनों इस दुनिया को अलविदा कह जाने वाले पाकिस्तानी पूर्व अंपायर असद रऊफ का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें कई राज से पर्दा उठाते दिख रहे हैं. मुंबई की एक मॉडल के साथ तस्वीरें वायरल होने के बाद उनका इंटरनेशनल करियर खत्म हो गया था. उन्होंने आईसीसी की कई बड़ी टूर्नामेंट्स और आईपीएल जैसी लीग्स में अंपायरिंग की है लेकिन आरोप लगने के बाद उनपर पाबंदी लगा दी गई थी जिसके बाद वो पाकिस्तान के लंडे बाजार में सेकेंड हैंड सामान बेचने का काम करने लगे थे. 

असद रऊफ पाकिस्तान के लंडे बाजार में सेकेंड हेंड जूते, कपड़े और बेशकीमती क्रॉकरीज के अलावा शाहाना सामान सस्ती कीमतों पर बेचते थे. उनके कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए. 15 सितंबर 2022 को असद रऊफ का देहांत हो गया था. हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वो अपने क्रिकेट के दिनों की बातें करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में असद रऊफ बताते हैं कि लोग उनकी कंपनी को ज्वाइन करना बहुत करते थे, क्योंकि वो एक खुश मिज़ाज इंसान थे. 

यह भी देखिए: NZ के खिलाफ मैच में PAK को सपोर्ट करना भारतीय मुस्लिम को पड़ा भारी, माफी मंगवाई, नारे भी लगवाए

Add Zee News as a Preferred Source

असद रऊफ बताते हैं कि ऑफ द फील्ड मेरे लोगों के साथ ऐसे संबंध थे कि दुनिया हैरान रहती थी. उन्होंने कहा कि खिलाड़ी और उनकी पत्नियां मेरी कंपनी को खूब इंज्वॉय किया करती थीं. वो कहती थीं कि असद भाई हम आपकी कंपनी में बहुत मजे करते हैं. यूट्यूबर सवाल करता है कि किस खिलाड़ी की पत्नी? किसी का नाम लें? तो असद रऊफ बताते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी मेरी कंपनी को बहुत इंज्वॉय करती थीं और वो मेरी बहुत बड़ी फैन भी थीं. साक्षी मुझको अपना बड़ा भाई मानती थीं. 

यह भी पढ़ें: कामरान अकमल ने किए बड़े खुलासे: सुनाया इशांत शर्मा और गंभीर से लड़ाई का पूरा किस्सा, देखिए

इसके अलावा उन्होंने बताया कि हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा वो भी मेरी बहुत बड़ी फैन थीं. वो भी मेरे साथ बहुत इंज्वॉय किया करती थी. देखिए पूरा इंटरव्यू:-

ZEE SALAAM LIVE TV

About the Author

TAGS

Trending news