Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1303274
Zee SalaamZee Salaam एंटरटेनमेंटरुबीना दिलैक ने मीडिया के सामने झंडे के साथ किया कुछ ऐसा, मिनटों में वायरल हो गया वीडियो

रुबीना दिलैक ने मीडिया के सामने झंडे के साथ किया कुछ ऐसा, मिनटों में वायरल हो गया वीडियो

रुबीना दिलैक वायरल वीडियो में मुंबई की सड़क पर अपनी कार से उतरकर झंडा फहराते हुए दिखाई दे रही हैं. उनके झंडे को फोल्ड करने का अंदाज़ लोगों को बहुत पसंद आ रहा है.

रुबीना दिलैक ने मीडिया के सामने झंडे के साथ किया कुछ ऐसा, मिनटों में वायरल हो गया वीडियो

Rubina Dilaik Trianga Video: टेलीवीजन की सबसे होनहार एक्ट्रेस और बिग बॉस' 14 (Big Boss 14) की विनर रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) अपने परफेक्शन को लेकर जानी जाती हैं. बिग बॉस के घर में भी उन्हें हर काम सलीके के साथ करते हुए देखा गया है. ऐसे ही सलीके को लेकर रुबीना दिलैक की एक वीडियो तेज़ी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. दरअसल, देशभर में 75वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day)  के मौके पर जश्न मनाया जा रहा है. हर कोई आज़ादी के अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotasav) में डूबकर तिरंगा फहराते नज़र आ रहा है. इसी बीच टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक भी तिरंगा फहराते हुए नज़र आई हैं.

यह भी पढ़ें: बिना रुके कैसे देते हैं पीएम मोदी घंटों तक भाषण? सुनकर चकमा खा जाएंगे आप

झंडा फहराकर किया ये
रुबीना दिलैक वीडियो में मुंबई की सड़क पर अपनी कार से उतरकर झंडा फहराते हुए दिखाई दे रही हैं. रुबीना झंडा फहराते हुए पैपराजी को पोज़ देती हैं. जिसके बाद वो झंडा सलीके से फोल्ड करती हैं और साथ ही लोगों को ये मैसेज भी दे रही हैं  कि हमें तिरंगा हमेशा इज़्ज़त के साथ फोल्ड करना चाहिए जिसके उसकी शान ख़राब ना हो. झंडे को फोल्ड करने का अंदाज़ लोगों को बहुत पसंद आ रहा है. इसलिए उनकी ये वीडियो काफी तेज़ी के साथ वायरल हो रही है.

Add Zee News as a Preferred Source

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16 की कंटेस्टेंट्स लिस्ट लीक! बवाल मचा देंगे ये चेहरे

हर घर तिरंगा अभियान
आज़ादी के 75 साल पूरे होने पर केंद्र सरकार ने 'हर घर तिरंगा' (Har Ghar Tiranga) मुहिम की शुरुआत की है, जिसमें 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर में तिरंगा लगाने व फहराने की अपील की गई है. इसी मुहीम के तहत हर कोई झंडे के साथ दिखाई दे रहा है ऐसे मौके पर रुबीना दिलैक जनता को जागरूक करती दिखाई दे रही हैं. वीडियो में एक्ट्रेस पहले झंडे को लहराती हैं और उसके बाद उसे सही ढंग से फोल्ड करके आखिर में किसी दूसरे तक को सौंपने का तरीका बताती हैं. वीडियो देखने के बाद लोग उनकी जमकर तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं.

Watch Zee Salaam Live TV

 

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author

TAGS

Trending news