)
नई दिल्ली: अपनी ज़बरदस्त अदाकारी और मसीहाई के लिए पहचाने जाने वाले बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद (Sonu Sood)सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहते हैं. इस बार उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें टेलर बने हैं और पैर वाली सिलाई मशीन से कपड़ों की सिलाई करते दिखाई दे रहे हैं. सोनू सूद ने इस वीडियो को सोनू सूद टेलर शॉप (Sonu sood tailor shop) के नाम से शेयर किया है.
ट्वीटर पर शेयर किए इस वीडियो के कैप्शन में सोनू सूद ने मजाकिया अंदाज में लिखा, ''यहां मुफ्त में सिलाई की जाती है. पैंट की जगह निकर बन जाए, इसकी हमारी गारंटी नहीं.'' सोशल मीडिया पर इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है. साथ ही साथ लोग सोनू सूद की तारीफ भी कर रहे हैं.
Sonu Sood tailor shop.
यहां मुफ्त में सिलाई की जाती है।
पैंट की जगह निकर बन जाए, इसकी हमारी गारंटी नहीं pic.twitter.com/VCBocpUSum— sonu sood (@SonuSood) January 16, 2021
मजदूरों के लिए बने मसीहा
कोरोना महामारी के चलते लगे लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों और कामगारों की मदद करने वाले एक्टर सोनू सूद को लोगों ने मसीहा का नाम दिया. उन्होंने मजदूरों और कामगारों को लॉकडाउन के बीच देश के अलग-अलग हिस्सों से उनके शहर और गांव सुरक्षित भेजा.
इसके लिए उन्हें राज्य स्तर से लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक के सम्मान दिए गए. गौरतलब है कि सोनू सूद के ट्वीटर पर 51 लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं. जहां वह लोगों की मदद को हमेशा आगे रहते हैं.
ZEE SALAAM LIVE TV