Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1626570
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंप्रयोगशाला में बने गोश्त को मिली मंजूरी, बिना जानवर को मारे खा सकेंगे गोश्त

प्रयोगशाला में बने गोश्त को मिली मंजूरी, बिना जानवर को मारे खा सकेंगे गोश्त

अमेरिका की एक प्रयोगशाला में बनाए गए मुर्गे के गोश्त को इंसानों के इस्तेमाल के लिए मंजूरी दे दी गई है. जल्द ही यहां के लोग प्रयोगशाला में बने चिकन का मजा ले पाएंगे.

प्रयोगशाला में बने गोश्त को मिली मंजूरी, बिना जानवर को मारे खा सकेंगे गोश्त

अमेरिकी फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने प्रयोगशाला में बनाए गए चिकन को इंसानों के इस्तेमाल के लिए मंजूरी दे दी है. अमेरिकी राज्य कैलिफोर्निया की एक कंपनी गुड मीट ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया कि उसकी प्रयोगशाला में तैयार चिकन को इंसानों के इस्तेमाल के लिए मंजूरी मिल गई है.

कंपनी पर नहीं उठा कोई सवाल

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी का कहना है कि फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से कंपनी पर कोई सवाल नहीं उठाया गया है. कंपनी को फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन की तरफ से भेजे गए एक खत में कहा गया है कि उत्पाद अमेरिका में बिक्री के लिए सुरक्षित है.

Add Zee News as a Preferred Source

यह भी पढ़ें: Bigg Boss कंटेस्टेंट आसिम रियाज और अली गोनी पहुंचे सऊदी अरब, शेयर की तस्वीरें

कृषि विभाग की मंजूरी बाकी

अमेरिकी मीडिया के मुताबिक, यह एक बड़ा कदम है, लेकिन खरीदार अभी मांस नहीं खरीद पाएंगे, क्योंकि कंपनी को उपभोक्ताओं को बेचने के लिए अमेरिकी कृषि विभाग से हरी झंडी मिलनी बाकी है. अमेरिकी कंपनी का कहना है कि वे इस ताल्लुक से मंजूरी लेने के लिए कृषि विभाग के साथ काम कर रहे हैं.
इस कंपनी की तरफ से बनाए गए चिकन को 2020 में सिंगापुर में बिक्री के लिए मंजूरी दी गई थी, जिसका उपयोग वहां के रेस्तरां में भी किया जा रहा है.

ऐसे तैयार होता है मांस

यह मांस पशु की कोशिका के एक छोटे से टुकड़े से तैयार किया जाता है, इस पशु को सभी आवश्यक पोषक तत्व मिलते हैं और उसके स्वास्थ्य का ख्याल रखा जाता है. एक अनुमान के मुताबिक इस प्रकार उत्पादित मांस पृथ्वी की ग्रीनहाउस (हानिकारक) गैसों को 14.5% तक कम कर सकता है.

Zee Salaam Live TV:

About the Author
author img
Siraj Mahi

सिराज माही युवा पत्रकार हैं. देश, दुनिया और मनोरंजन की खबरों पर इनकी अच्छी पकड़ है. ज़ी मीडिया से पहले वह 'ईटीवी भारत' और 'दि संडे पोस्ट' जैसे मीडिया हाउस में काम कर चुके हैं. लिखने-पढ़ने के अलावा ...और पढ़ें

TAGS

Trending news