)
नई दिल्ली: भारतीय सेना (Indian Army) में नौकरी की तलाश कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है. भारतीय सेना की तरफ से धार्मिक टीचर (मज़हबी टीचर) के ओहदों पर भर्तियां निकाली हैं. ये भर्तियां जूनियर ऑफिसर कमीशन के तहत की जाएंगी. ख्वाहिशमंद और काबिल उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट //www.joinindianarmy.nic.in/officers-notifications.htm पर जाकर ऑनलाइन दरख्वास्त 9 फरवरी तक कर सकते हैं. दरख्वास्त के स्टेप्स ऑफिशियल वेबसाइट पर दिए गए हैं.
नोटिफिकेशन के मुताबिक भर्ती के ज़रिए कुल 194 ओहदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. ये भर्तियां पंडित, Granthi, पादरी और मौलवी के ओहदों पर की जाएंगी. आवेदन की योग्यता, वैकेंसी डिटेल्स और सेलेक्शन प्रोसेस से जुड़ी जानकारी उम्मीदवार मेहकमा की ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं.
दरख्वास्ते 11 जनवरी से शुरू हो चुकी हैं, जिनकी आखिरी तारीख 9 फरवरी 2021 रखी गई है. इसके अलावा 27 जून को एग्ज़ाम की तारीख तय गई है.
बता दें कि कुल 194 ओहदे खाली हैं. जिनमें से 171 पंडित, गोरखा रेजिमेंट के लिए 9 पंडित, ग्रंथी 5, मौलवी (सुन्नी) 5, मौलवी (शिया),01, पादरी 01, बौद्ध के लिए 01 ओहदे खाली हैं. वहीं काबिलियत से जुड़ी ज्यादा जानकारी उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं.
इस तरह करें
आवेदन के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं. वहां अप्लाई लिंक पर क्लिक करें, अपना पर्सनल डिटेल्स इंटर कर सबमिट करें. इसके बाद फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास रख लें.
ZEE SALAAM LIVE TV