)
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सुन्नी वक्फ बोर्ड (UP Sunni Wakf Board) के चुनाव हो चुके हैं और एक बार ज़ुफर फारूकी को बोर्ड का चेयरमैन चुना गया है. जुफर फारूकी चौथी बार उत्तर प्रदेश सुन्नी वक्फ बोर्ड (UP Sunni Wakf Board) के चेयरमैन बने हैं. बोर्ड के चुनावों में जुफर फारूकी को इमरान माबूद ने टक्कर ने दी है.
सपा प्रत्याशी ने किया क्रॉस वोट
जुफर फारूकी इससे पहले वर्ष 2000, फिर 2010 और 2015 में बोर्ड के चेयरमैन रह चुके हैं. 2021 में हुए चुनावों में 11 सदस्यों ने वोट डाले. 11 वोटों में जुफर फारूकी को 6 और उनके सामने खड़े इमरान माबूद को 5 वोट हासिल हुए है. बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी के विधायक अबरार अहमद ने में क्रॉस वोट कर सपा प्रत्याशी की बजाय ज़ुफर फारूकी को दिया वोट है.
HC ने चुनाव कराने का दिया था आदेश
बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार ने पिछले साल यानी 2020 के सितंबर महीने में सुन्नी वक्फ बोर्ड का कार्यकाल बढ़ाने का फैसला लिया था. राज्यपाल ने इससे संबंधित आदेश 30 सितंबर को जारी कर दिए थे. राज्यपाल के आदेश को हाईकोर्ट में दो अलग अलग याचिकाओं में चुनौती दी गई थी. वसीमुद्दीन और अल्लामा जमीर नकवी व अन्य ने इलाहाबाद हाइकोर्ट में दो अलग-अलग याचिका दाखिल कर वक्फ बोर्ड का कार्यकाल बढ़ाए जाने को चुनौती दी थी. इन याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने कार्यकाल बढ़ाने का यूपी सरकार का आदेश रद्द कर चुनाव कराने के निर्देश दिया.
ZEE SALAAM LIVE TV