Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1626879
Zee SalaamZee Salaam ViralAkshara Singh को ब्वॉयफ्रेंड ने दिया धोखा, बोली- तेरे लिए मैं रोती फिरूं इनती तेरी औकात नहीं, देखिए

'Akshara Singh को ब्वॉयफ्रेंड ने दिया धोखा', बोली- तेरे लिए मैं रोती फिरूं इनती तेरी औकात नहीं, देखिए

Akshara Sing New Bhojpuri Song: हाल ही में अक्षरा सिंह का नया गाना रिलीज हुआ है. जिसमें वो एक बार फिर तगड़े एटिट्यूड में नजर आ रही हैं. जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. आप भी देखिए आखिर माजरा क्या है. 

'Akshara Singh को ब्वॉयफ्रेंड ने दिया धोखा', बोली- तेरे लिए मैं रोती फिरूं इनती तेरी औकात नहीं, देखिए

Akshara Singh New Bhojpuri Song and Dance: अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की वो एक्ट्रेस हैं जिन्होंने चंद बरसों में ही अपनी काबिलियत का लोहा दुनियाभर में मनवाया. अक्षरा सिंह सिर्फ भोजपुरी इंडस्ट्री तक सीमित नहीं रह गई हैं बल्कि उन्होंने उससे बार भी काम करना शुरू कर दिया है. हालांकि ज्यादातर वो भोजपुरी फिल्मों/गानों में ही नजर आ रही हैं. आए रोज़ उनका नया गाना यूट्यूब पर धमाल मचाने के लिए आ जाता है. 

महज़ कुछ दिल पहले रिलीज हुए उनके एक नए गाने ने यूट्यूब पर खूब धमाल मचा रखा है. साथ ही इस गाने की खास बात यह है कि वो उनका ब्वॉयफ्रेंड उनको धोखा दे देता है. उसके बाद जो अक्षरा सिंह कहती और करती हैं वो काबिले तारीफ है. दरअसल गाने में दिखाया गया है कि अक्षरा सिंह का ब्वॉयफ्रेंड उनको धोखा दे देता है. उसके बाद एक्ट्रेस कहती हैं,"तेरे लिए मैं रोती फिरूं, तेरी इनती औकात नहीं".

यह भी पढ़िए: कटे-फटे कपड़े, लंबा नाड़ा और बिखरे बाल: खेसारी लाल यादव का ये क्या हो गया हाल? देखिए वीडियो

Add Zee News as a Preferred Source

अक्षरा सिंह को पसंद करने वाले उनके फैंस इस गाने को और उनके इस एटिड्यूड को काफी पसंद कर रहे हैं. गाने में दिखाया गया है कि उनका ब्वॉयफ्रेंड बाद में उनसे माफी मांगता है, कान पकड़कर उठक बैठक भी करता है लेकिन अक्षरा अपनी जिद पर अड़ी रहती हैं और यह तक कह देती हैं कि मेरे जैसा प्यार तुझे इस जन्म तो नहीं मिल पाएगा. अक्षरा सिंह आगे कहती हैं कि मैं तेरे इंतेजार में क्यों जिंदगी गुजारूं, इस संसार में मेरे हजारों आशिक हैं. 

यह भी पढ़ें: Pawan Singh को लेकर ये क्या बोल गई Akshra Singh की मां? बोली- बंदिश में नहीं तो...

यह गाना अक्षरा सिंह ने खुद गाया है और इसके बोल प्रिंस प्रियादर्शी ने लिखा हैं. वहीं म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है. वहीं गाने की कॉरियोग्राफी रौनक राउत ने की है. गाना 21 मार्च को यूट्यूब पर रिलीज किया गया था. जिसको अब तक 311K व्यूज मिल चुके हैं. 

Watch Akshara Singh New Song:

TAGS

Trending news