चंद्रमा के वातावरण का अध्ययन करेगा नासा का अंतरिक्षयान

नासा चंद्रमा के वातावरण के अध्ययन के लिए मानवरहित मिशन शुरू कर रहा है और नासा को उम्मीद है कि उसका अंतरिक्ष अभियान चंद्रमा के रहस्यों से और पर्दा उठाएगा।

वाशिंगटन : नासा चंद्रमा के वातावरण के अध्ययन के लिए मानवरहित मिशन शुरू कर रहा है और नासा को उम्मीद है कि उसका अंतरिक्ष अभियान चंद्रमा के रहस्यों से और पर्दा उठाएगा।
अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी का यह पांच वर्ष में तीसरा अभियान है।
‘द लूनर एटमास्फीयर एंड डस्ट एनवायरमेंट’ एक्सप्लोरर अंतरराष्ट्रीय समयानुसार (जीएमटी) शनिवार सुबह तीन बजकर 27 मिनट पर वर्जीनिया में नासा के वालोप्स फ्लाइट प्रक्षेपण केन्द्र से ‘मिनोटोर वी राकेट’ प्रक्षेपित हुआ। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.