भारत, चीन से मधुर संबंध रखेगा यूएस!

अमेरिका का मानना है कि वह भारत और चीन के साथ एक ही समय पर सकारात्मक रिश्ते रख सकता है।

 

वाशिंगटन : अमेरिका का मानना है कि वह भारत और चीन के साथ एक ही समय पर सकारात्मक रिश्ते रख सकता है।

 

चीन के विदेश मंत्री लियांग गुआंगली की अमेरिका यात्रा के समय वरिष्ठ अमेरिकी रक्षा अधिकारी ने कहा, इसको लेकर कोई विरोध नहीं है। हम दोनों के साथ आगे बढ़ सकते हैं। दोनों देशों की सेनाओं के बीच 2003 में तनाव के बाद किसी चीनी रक्षा मंत्री की यह पहली अमेरिकी यात्रा है।

 

नाम न बताने की शर्त पर रक्षा विभाग के एक अधिकारी ने कहा, जहां तक भारत और चीन के साथ रिश्तों की बात आती है तो हम दोनों के साथ एक ही समय पर अच्छे रिश्ते रख सकते हैं। साथ ही भारत के साथ रणनीतिक साझेदारी और चीन के साथ सैन्य संबंध विकसित करने को लेकर कोई विवाद नहीं है।  (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.