बारिश से भीगी दिल्ली, गर्मी से राहत

राजधानी दिल्ली में कुछ दिन के बाद शुक्रवार को फिर बारिश का दीदार हुआ। तेज बौछार से शहर भीग गया और तापमान में कमी आई।

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में कुछ दिन के बाद शुक्रवार को फिर बारिश का दीदार हुआ। तेज बौछार से शहर भीग गया और तापमान में कमी आई।
दोपहर करीब 12 बजे शुरू हुई बारिश करीब एक घंटे तक चली जिससे कुछ मागोर्ं पर यातायात धीमा हो गया और जल भराव की भी दिक्कत सामने आई।
मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि शाम साढ़े पांच बजे तक 9.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गयी। इससे पहले कुछ दिन तक अच्छी बारिश के बाद पिछले कुछ दिन से पानी नहीं गिरा था।
अधिकतम तापमान मामूली गिरावट के साथ 32.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जो इस मौसम में सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। हालांकि न्यूनतम तापमान में थोड़ा इजाफा देखा गया और यह सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस बढ़कर 27.3 के स्तर पर पहुंच गया। आर्द्रता 89 से 78 प्रतिशत के बीच रिकार्ड की गयी।
मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि आज की बारिश का उत्तराखंड में बादल फटने की घटना से कोई लेना-देना नहीं है। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.