अभिनेता प्राण की हालत में सुधार

दिसंबर माह से लीलावती अस्पताल में भर्ती वयोवृद्ध बॉलीवुड अभिनेता प्राण की हालत में अब सुधार है। उनके परिवार ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मुंबई : दिसंबर माह से लीलावती अस्पताल में भर्ती वयोवृद्ध बॉलीवुड अभिनेता प्राण की हालत में अब सुधार है। उनके परिवार ने शनिवार को यह जानकारी दी।
92 वर्षीय अभिनेता प्राण 25 दिसंबर से बांद्रा उपनगर स्थित लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं।
उनकी बेटी रिंकी ने फोन पर बताया,‘वह अब भी अस्पताल में हैं लेकिन उनकी हालत में सुधार है। गंभीर हालत जैसी कोई बात नहीं है।’ रिंकी ने कहा कि नियमित जांच के सिलसिले में प्राण लंबे समय से अस्पताल में हैं।
पिछले साल नवंबर में दीपावली के तत्काल बाद प्राण को स्वास्थ्य संबंधी समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था, लेकिन जल्द ही उन्हें छुट्टी भी दे दी गई थी।
बॉलीवुड के लोकप्रिय खलनायकों में से एक प्राण ने करीब 350 फिल्मों में काम किया जिनमें ‘बड़ी बहन’, ‘जिस देश में गंगा बहती है’, ‘हाफ टिकट’, ‘पूरब और पश्चिम’, ‘डॉन’, ‘जंजीर’ प्रमुख हैं।
वर्ष 2001 में उन्हें भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.