जेट एयरवेज का विमान करीब 22 घंटे की देरी से लंदन रवाना

लंदन जाने वाला जेट एयरवेज का विमान अंतत: आज सुबह 22 घंटे के लंबे इंतजार के बाद अपने गंतव्य को रवाना हो गया।

जेट एयरवेज का विमान करीब 22 घंटे की देरी से लंदन रवाना

मुंबई : लंदन जाने वाला जेट एयरवेज का विमान अंतत: आज सुबह 22 घंटे के लंबे इंतजार के बाद अपने गंतव्य को रवाना हो गया।

तकनीक खराबी के कारण इस विमान ने कल उड़ान नहीं भरी थी। जिसके कारण विमान में लंदन जाने वाले करीब 300 यात्री पिछले 22 घंटो से हवाईअड्डे पर फंसे थे।

सूत्र ने यहां प्रेट्र को बताया, 22 घंटो के लंबे विलंब के बाद यह विमान आज करीब 11:45 बजे रवाना हो गया। एयरलाइन ने आज इसे विशेष उड़ान 9डब्ल्यू 1118 के तौर पर 300 यात्रियों के साथ रवाना किया।

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.