ज़ी मीडिया ब्यूरो
मुंबई: सुजैन खान और अभिनेता ऋतिक रोशन को अलग हुए काफी वक्त बीत गया है। दोनों कोर्ट में तलाक की अर्जी भी दे चुके हैं। एक अंग्रेजी अखबार के मुताबिक सुजैन ने ऋतिक से हर्जाने के तौर पर 400 करोड़ रूपए के भारी-भरकम रकम की मांग की है। सुजैन की मांग के बाद ऋतिक के होश उड़ गए हैं। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि यह मामला 380 करोड़ में सुलझ सकता है। हालांकि ऋतिक की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
पिछले साल सुजैन और ऋतिक ने अलग होने का फैसला लिया था। 13 साल के वैवाहिक जीवन के बाद ऋतिक और सुजैन अलग हो गए थे। दोनों अलग-अलग घर में रहते हैं, लेकिन बीच में दोनों अपने बच्चों के लिए मिले थे। हाल ही में अपने बच्चे के जन्मदिन पर पहली बार दोनों ने साथ में आकर अपनी जिम्मेदारी भी निभाई थी।