रमन आज लेंगे सीएम पद की शपथ, नीतीश को भी न्यौता

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भाजपा विधायक दल के मुखिया रमन सिंह भी आज तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। खास बात यह है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी समारोह में शामिल होने का न्योता भेजा गया है।

ज़ी मीडिया ब्यूरो
रायपुर : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी राज्य में तीसरी बारी सरकार बनाने जा रही है। इसके साथ ही विधायक दल के मुखिया रमन सिंह भी आज तीसरी बार सुबह 11.00 बजे परेड ग्राउंड में राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। खास बात यह है कि एनडीए से अलग हुए जदयू के नेता एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी समारोह में शामिल होने का न्योता भेजा गया है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रमन सिंह आज अकेले मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। बाद में मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे और इसके लिए अलग से शपथ समारोह का आयोजन किया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह, भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी, वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और सुषमा स्वराज समेत तमाम बड़े नेता शिरकत करेंगे। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर परिकर को भी समारोह में आमंत्रित किया गया है।

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.