महिला पुलिसकर्मी के साथ छेड़छाड़ में सहायक कमांडेंट गिरफ्तार

हाल में भर्ती एक महिला पुलिसकर्मी के साथ छेड़छाड़ के आरोप में मेघालय पुलिस बटालियन के एक सहायक कमांडेंट को गिरफ्तार किया गया है।

शिलांग : हाल में भर्ती एक महिला पुलिसकर्मी के साथ छेड़छाड़ के आरोप में मेघालय पुलिस बटालियन के एक सहायक कमांडेंट को गिरफ्तार किया गया है।

घटना शनिवार शाम की है जब जिले के गोएराग्रे में दूसरी मेघालय पुलिस बटालियन के भीतर यह छेड़छाड़ की गई। बटालियन के कमांडेंट आदित्य गोएनका ने बताया कि हमने सहायक कमान्डेंट गिलबर्थ मराक को गिरफ्तार कर लिया है। उसे एक स्थानयी अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.