हल्की बारिश ने किया दिल्ली का मौसम खुशनुमा

राष्ट्रीय राजधानी में आज तड़के हल्की बारिश होने से लगातार दूसरे दिन दिल्लीवासियों के लिए मौसम खुशगवार रहा और यहां का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी में आज तड़के हल्की बारिश होने से लगातार दूसरे दिन दिल्लीवासियों के लिए मौसम खुशगवार रहा और यहां का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक, कल सुबह आठ बज कर 30 मिनट से लेकर आज सुबह आठ बज कर 30 मिनट तक शहर में 3.6 एमएम बारिश हुई है। मौसम अधिकारियों ने अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस होने का अनुमान व्यक्त किया था जबकि कल का अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आज सुबह 76 प्रतिशत आर्द्रता रिकार्ड की गई है। मौसम वैज्ञानिकों ने आसमान में बादल छाये रहने और कुछ इलाकों में हल्की या गरज के साथ बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.