सांप्रदायिक शक्तियों के हाथ में खेल रही अखिलेश सरकार: कलराज

केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की बिगडती स्थिति पर सवाल खड़े करते हुए सोमवार को आरोप लगाया कि अखिलेश यादव सरकार सांप्रदायिक शक्तियों के हाथों में खेल रही है और प्रदेश में अराजकता का माहौल है।

सुल्तानपुर : केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की बिगडती स्थिति पर सवाल खड़े करते हुए सोमवार को आरोप लगाया कि अखिलेश यादव सरकार सांप्रदायिक शक्तियों के हाथों में खेल रही है और प्रदेश में अराजकता का माहौल है।

लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्योग मंत्री मिश्र ने आरोप लगाया, ‘प्रदेश में अराजकता का माहौल है। सरकार का कानून व्यवस्था पर कोई नियंत्रण नहीं है। प्रशासन सरकार के एजेंट के रूप में कार्य कर रहा है। सरकार सांप्रदायिक शक्तियों के हाथों में खेल रही है, जिसके ताजा उदाहरण सहारनपुर और मुजफ्फरनगर की घटनाएं हैं।’ उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की लचर नीतियों के चलते महिलाओं का घरों से निकलना दूभर हो गया है। गुण्डे और माफिया बेलगाम हो गये हैं। बहू बेटियां खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।

मिश्र ने बताया कि केन्द्र सरकार की पहल पर पूरे देश में लघु एवं कुटीर उद्योगों का जाल बिछाने की कवायद शुरू हो गयी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश में सुशासन और विकास का ब्लूप्रिंट तैयार कर रहे हैं, जिसके परिणाम जल्द देखने को मिलेंगे।

 

 

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.