उत्‍तर प्रदेश में दो किशोरियों के साथ गैंगरेप के बाद हत्‍या

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में दो किशोरियों से सामूहिक दुष्कर्म के बाद उनकी हत्या करने का मामला सामने आया है। चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, चार लोगों को इस केस के सिलसिले में गिरफ्तारी हुई है। घटना उसैत थाना क्षेत्र के कटरा गांव की है।

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में दो किशोरियों से सामूहिक दुष्कर्म के बाद उनकी हत्या करने का मामला सामने आया है। चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, चार लोगों को इस केस के सिलसिले में गिरफ्तारी हुई है। घटना उसैत थाना क्षेत्र के कटरा गांव की है।
गांव की 14 और 15 वर्षीया दो किशोरियों के शव बुधवार को गांव के निकट एक पेड़ से लटके मिले। दोनों मंगलवार देर शाम शौच जाने के लिए निकली थी और उसके बाद से ही लापता थीं। परिजनों ने गांव के ही पप्पू, अवधेश और बृजेश पर सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या करने का आरोप लगाया है।
वहीं, प्रभारी पुलिस अधीक्षक मान सिंह चौहान ने गुरुवार को बताया कि चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इस केस में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सिंह ने कहा कि आरोप है कि परिजनों ने मंगलवार रात घटना की सूचना उसैत थाने के मुख्य आरक्षी छत्रपाल सिंह और सर्वेश कुमार को दी थी, लेकिन उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की।
उन्होंने बताया कि दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.