यूपी में जेल के हालात को सुधार रहे हैं राजा भैया

उत्तर प्रदेश के जेल मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने आज कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने के बाद जेलों में सुधार के लिए काम शुरू किए गए हैं।

आगरा : उत्तर प्रदेश के जेल मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने आज कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने के बाद जेलों में सुधार के लिए काम शुरू किए गए हैं।
सिंह ने कहा कि कैदियों के लिए अतिरिक्त बैरक बनाए जा रहे हैं और नौ जेलों का निर्माण चल रहा है। कैदियों की अधिक संख्या को देखते हुए दो मंजिला बैरक भी बनाए जा रहे हैं।
सिंह यहां मांट विधानसभा क्षेत्र के लिए होने वाले उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी संजय लाठर के पक्ष में प्रचार करने आए थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जेलों की स्थिति अच्छी नहीं है और इन्हें सुधारने में वक्त लगेगा। (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.