एशियाई क्षेत्र में भारत उदय का समर्थन: पेंटागन

पेंटागन ने आज कहा कि अमेरिका एशिया में तेजी से सक्षम देश के रूप में भारत के उदय का समर्थन करता है।

वाशिंगटन : पेंटागन ने आज कहा कि अमेरिका एशिया में तेजी से सक्षम देश के रूप में भारत के उदय का समर्थन करता है।
पेंटागन ने अपने चतुर्वर्षीय रक्षा समीक्षा में कहा है, ‘अमेरिका इस क्षेत्र में तेजी से सक्षम देश के रूप में भारत के उदय का समर्थन करता है तथा हम रक्षा व्यापार और प्रौद्योगिकी पहल समेत अपनी रणनीतिक साझेदारी और मजबूत बना रहे हैं।’
रक्षा विभाग ने कहा, ‘हम मध्य और दक्षिण पश्चिम एशिया में स्थिरता लाने में मदद के लिए प्रयास जारी रखेंगे और एशिया के साथ अपने पुन: संतुलन को मजबूत करने के लिए हिंद महासागर क्षेत्र के साथ जुड़ाव मजबूत करेंगे।’ (एजेंसी)

Zee News App: पाएँ हिंदी में ताज़ा समाचार, देश-दुनिया की खबरें, फिल्म, बिज़नेस अपडेट्स, खेल की दुनिया की हलचल, देखें लाइव न्यूज़ और धर्म-कर्म से जुड़ी खबरें, आदि.अभी डाउनलोड करें ज़ी न्यूज़ ऐप.