Advertisement
  • Harsh Katare

    हर्ष कटारे

    Sub Editor

    हर्ष कटारे Zee News (डिजिटल) में सब एडिटर की जिम्मेदारी निभा रहे हैं. 2023 में News18 चैनल के साथ मीडिया के क्षेत्र में कदम रखा और वर्तमान में ZEE मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ टीम के साथ जुड़े हैं. राजनीति और क्राइम हर्ष का पसंदीदा विषय है, जिससे इन खबरों पर बारीक पकड़ रखते हैं. हर्ष को डिजिटल मीडिया में 2 सालों से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और सीखना जारी है. घूमना और किताबें पढ़ना इन्हें सबसे पसंद आता है.

Stories by Harsh Katare

टीवी फैक्ट्री में 'लेडी गैंग' की सेंधमारी, बोरी में भरकर ले गईं 55 इंच तक की LED, CCTV में कैद हुई करतूत

mp news

टीवी फैक्ट्री में 'लेडी गैंग' की सेंधमारी, बोरी में भरकर ले गईं 55 इंच तक की LED, CCTV में कैद हुई करतूत

MP News-भोपाल के गांधीनगर थाना इलाके में स्थित आईटी पार्क बढ़वाई की एक टीवी फैक्ट्री में पांच महिलाओं के गैंग ने चोरी की अनोखी वारदात को अंजाम दिया. सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि महिलाओं ने योजनाबद्ध तरीके से एक साथी के कंधे पर उठाकर फैक्ट्री के अंदर एंट्री कराई, इसके बाद वे 55 इंच, 50 इंच और 32 इंच की तीन कीमती एलईडी टीवी बोरी में भरकर फरार हो गईं. फैक्ट्री संचालक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. औद्योगिक क्षेत्र में पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, फिलहाल पुलिस सीसीटीवी के आधार पर इन महिला चोरों की सरगर्मी से तलाश कर रही है.

Feb 14,2026, 23:33 PM IST

विंध्याचल की पहाड़ियों में छिपा इतिहास, बौद्ध वास्तुकला का अद्भुत संगम हैं ये गुफाएं

mp news

विंध्याचल की पहाड़ियों में छिपा इतिहास, बौद्ध वास्तुकला का अद्भुत संगम हैं ये गुफाएं

Bagh Caves-मध्यप्रदेश के धार जिले में स्थित बाघ की गुफाएं इतिहास और कला का अद्भुत खजाना हैं. पहाड़ियों को काटकर बनाई गई ये गुफाएं करीब 1500 साल पुरानी हैं और बौद्ध धर्म से जुड़ी हैं. यहां की दीवारों पर बने रंगीन चित्र इतने सुंदर हैं कि इन्हें देखने के लिए विदेशों से भी पर्यटक आते हैं. मूल रूप से यहां 9 गुफाएं थीं, जिनमें से अब 5 बची हैं. इनमें पांडव गुफा और रंगमहल सबसे प्रसिद्ध हैं. यह स्थान न केवल बौद्ध भिक्षुओं के रहने और शिक्षा का केंद्र था, बल्कि यहां की चित्रकारी हमें उस दौर के नाच-गाने और रहन-सहन की झलक भी दिखाती है.  

Feb 14,2026, 20:59 PM IST

कर्ज से मुक्ति दिलाते हैं 'ऋणमुक्तेश्वर' महादेव, उज्जैन में यहां खुलती है किस्मत

mp news

कर्ज से मुक्ति दिलाते हैं 'ऋणमुक्तेश्वर' महादेव, उज्जैन में यहां खुलती है किस्मत

Ujjain Rinmukteshwar Temple-भारत में यूं तो भगवान शिव के कई प्राचीन मंदिर हैं, लेकिन उज्जैन का ऋणमुक्तेश्वर महादेव मंदिर बेहद ही खास और प्रसिद्ध है. मंदिर को लेकर ऐसी मान्यता है कि यहां दर्शन करने से बड़े से बड़ा कर्ज उतर जाता है. इस साल 15 फरवरी को महाशिवरात्रि का पावन पर्व है, जिस दिन यहां पूजा करने का फल और भी बढ़ जाता है. यह मंदिर उज्जैन में पवित्र शिप्रा नदी के किनारे स्थित है. यहां कर्ज से छुटकारा पाने के लिए पीली पूजा की जाती है. इस पूज में एक पीले कपड़े में चने की दाल, हल्दी और गुड़ बांधकर महादेव को चढ़ाया जाता है. चलिए जानते हैं इस अनोखे शिवधाम के बारे में..  

Feb 13,2026, 23:44 PM IST

एमपी का वो रहस्यमयी मंदिर जहां चढ़ाया जाता है सिंदूर, समय के साथ बढ़ रहा है शिवलिंग

MP Tourism

एमपी का वो रहस्यमयी मंदिर जहां चढ़ाया जाता है सिंदूर, समय के साथ बढ़ रहा है शिवलिंग

Mahashivratri 2026-महादेव की आराधना का सबसे बड़ा उत्सव महाशिवरात्रि इस साल 15 फरवरी को बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा. फाल्गु मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को आने वाले इस महापर्व से पहले, हम आपको मध्यप्रदेश के ऐसे अनोखे मंदिर के बारे में बताएंगे, जिसकी महिला सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे. दतिया जिले में स्थित महादेव का यह मंदिर अपनी अद्वितीय परंपराओं और चमत्कारों के लिए विश्वविख्यात है. इस मंदिर की सबसे बड़ी विशेषता यहां की सिंदूर परंपरा है. यहां भक्त भोलेनाथ को सिंदूर अर्पित कर अपनी मनोकामनाएं पूरी होने की मन्नत मांगते हैं.  

Feb 13,2026, 21:07 PM IST

कांकेर में 'घर वापसी' की राह, जामगांव में 4 परिवारों के 14 सदस्यों ने ईसाई धर्म त्यागकर अपनाया मूल धर्म

chhattisgarh news

कांकेर में 'घर वापसी' की राह, जामगांव में 4 परिवारों के 14 सदस्यों ने ईसाई धर्म त्यागकर अपनाया मूल धर्म

Chhattisgarh News-छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में धर्मांतरित लोगों के घर वापसी के लगातार मामले सामने आ रहे हैं. लोग ईसाई धर्म को छोड़कर मूल धर्म में वापसी कर रहे हैं. शुक्रवार को जामगांव में चार परिवारों के 14 सदस्यों ने ईसाई धर्म को छोड़कर मूल धर्म में वापसी की है. गौरतलब है कि गांव में ही कमलेश पमार पत्नी की गुरुवार को मृत्यु हो गई थी उसने भी मूलधर्म वापसी के लिए ग्रामीणों से कहा और उसने भी उसके परिवार के अन्य सदस्यों के साथ घर वापसी की है. इस तरह चौदह लोगों ने वापसी की है. घर वापसी का कार्यक्रम सर्व समाज के लोगों के सामने पूरे परम्परागत तरीके से संपन्न किया गया.

Feb 13,2026, 19:33 PM IST

सीताराम-सीताराम करने भर से नहीं चलेगा काम, धर्म बचाने के लिए धीरेंद्र शास्त्री ने दिया 'शस्त्र और शास्त्र' का मंत्र

mp news

सीताराम-सीताराम करने भर से नहीं चलेगा काम, धर्म बचाने के लिए धीरेंद्र शास्त्री ने दिया 'शस्त्र और शास्त्र' का मंत्र

Dhirendra Shastri-बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं. उनके कथा सुनाने का अंदाज तो लोगों को खूब पसंद आता ही है, साथ ही हिंदुत्व को लेकर उनका कड़े अंदाज भी लोगों को खूब लुभाता है. धीरेंद्र शास्त्री हिंदुओं की एकता की बात लगातार अपने मंचों से कहते रहते हैं. एक बार उन्होंने बड़ा बयान दिया है. छतरपुर के बागेश्वर धाम में 300 कन्या विवाह महोत्सव के दौरान सवा लाख हनुमान चालीसा पाठ आयोजित हुआ. इस दौरान पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि सीताराम-सीताराम करने भर से धर्म नहीं बचेगा, बल्कि माला और भाला रखना होगा.

Feb 12,2026, 23:44 PM IST

प्रकृति की गोद में बसा है ये रहस्यमयी किला, पत्थरों में कैद है 800 साल पुराना इतिहास

MP Tourism

प्रकृति की गोद में बसा है ये रहस्यमयी किला, पत्थरों में कैद है 800 साल पुराना इतिहास

MP Tourism-विंध्याचल की पहाड़ियों और रातापानी टाइगर रिजर्व के घने जंगलों के बीच छिपा गिन्नौरगढ़ का किला, मध्यप्रदेश के गौरवशाली इतिहास का एक ऐसा अनसुना अध्याय है जहां आज भी प्रकृति और पुरातत्व एक साथ सांस लेते हैं. समुद्र तल से करीब 2 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित यह रहस्यमयी किला न केवल रानी कमलापति की वीरता और बलिदान की याद दिलाता है, बल्कि अपनी अनोखी स्थापत्य कला और अशर्फी पहाड़ी वाली किवदंतियों के लिए मशहूर है. 800 साल पुराने इस किले की दीवारें आज भी परमार और गौंड शासकों के वैभव की गाथा सुनाती हैं, जो एडवेंचर के शौकीनों और इतिहास प्रेमियों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं.  

Feb 12,2026, 21:56 PM IST

पत्थरों में कैद मोहब्बत की अधूरी दास्तान, गलियों में आज भी गूंजती है प्रेम कहानी

MP Tourism

पत्थरों में कैद मोहब्बत की अधूरी दास्तान, गलियों में आज भी गूंजती है प्रेम कहानी

ShahZadi ka Roza-मध्यप्रदेश का चंदेरी शहर अपनी ऐतिहासिक विरासत के लिए जाना जाता है. इस छोटे से कस्बे में बहुत कुछ ऐसा है जो लोगों को अपनी तरफ खींचता है. चंदेरी की ऐतिहासिक वादियों से निकलकर हम आपको एक ऐसी दास्तान की तरफ ले चलेंगे, जहां इतिहास के पन्नों में मोहब्बत की कहानी आज भी दर्ज है. यह कहानी किसी सुल्तान या राजा की जीत की नहीं बल्कि एक ऐसी शहजादी की है, जिसने प्रेम के खातिर अपनी जान दे दी. मौत के गले लगाकर राजकुमारी ने अपने प्यार को अमर कर दिया. यहां मौजूद शहजादी का रोजा महज एक पत्थर की इमारत नहीं है, बल्कि प्रेम की दर्दभरी दास्तान का उदाहरण है.  

Feb 12,2026, 20:56 PM IST

30 रुपये चोरी होने पर मां ने फटकारा, तो घर छोड़कर भागीं दो नाबालिग बहनें, रातभर झाड़ियों में छिपी रहीं

mp news

30 रुपये चोरी होने पर मां ने फटकारा, तो घर छोड़कर भागीं दो नाबालिग बहनें, रातभर झाड़ियों में छिपी रहीं

Narsinghpur News-नरसिंहपुर के गोटेगांव थाना क्षेत्र के कामती इमलिया गांव से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां मंडला जिले से मजदूरी करने आए परिवार की दो नाबालिग बच्चियां मां-बाप के डर से लापता हो गईं. करीब तीन घंटे तक बच्चियों के नहीं मिलने पर परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने तुरंत टीम गठित कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया. पूरी रात तलाश के बाद दोों बच्चियां गांव के पास झाड़ियों में छिपी हुईं मिलीं. पूछताछ में बच्चियों ने बताया कि उन्होंने माता-पिता के 30 रुपए चोरी कर कुरकुरे और बिस्किट खा लिए थे और डांट के डर से घर छोड़कर छिप गईं थीं.

Feb 12,2026, 20:11 PM IST

लव बर्ड्स के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन, इंदौर के पास यहां मनाएं अपना वैलेंटाइन डे

mp news

लव बर्ड्स के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन, इंदौर के पास यहां मनाएं अपना वैलेंटाइन डे

Famous Locations Near Indore-वेलेंटाइन डे वीक अपने शबाव पर है, प्यार के इस मौसम में कपल्स अपने पार्टनर के साथ कुछ यादगार पल बिताने के लिए रोमांटिक जगहों की तलाश में हैं. यदि आप भी इस वेलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर को किसी खास जगह ले जाने का प्लान बना रहे हैं, तो इंदौर के आसपास कई ऐसी जन्नत जैसी जगहें हैं, जहां प्रकृति और शांति का अद्भुत संगम मिलता है. लोटस वैली के गुलाबी कमलों से लेकर पातालपानी के गिरते झरनों तक, ये खूबसूरत जगहें आपके वेलेंटाइन सेलिब्रेशन को न केवल खास बनाएंगी, बल्कि आपको शहर की भागदौड़ से दूर अपने हमसफर के साथ सुकून के हसीन पर गुजारने का मौका भी देंगी.  

Feb 11,2026, 21:23 PM IST

कुबेरेश्वरधाम में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव, श्रद्धालुओं के लिए हुए विशेष इंतजाम

mp news

कुबेरेश्वरधाम में 14 फरवरी से रुद्राक्ष महोत्सव, श्रद्धालुओं के लिए हुए विशेष इंतजाम

Kubereshwar Dham Rudraksha Mahotsav-14 फरवरी से सीहोर के प्रसिद्ध कुबरेश्वर धाम में भव्य रुद्राक्ष महोत्सव और शिव महापुराण की कथा का आयोजन शुरू होने वाला है. यह आयोजन 20 फरवरी तक जारी रहेगा, इस दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के सीहोर पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है. पंडित प्रदीप मिश्रा हर साल रुद्राक्ष महोत्सव का आयोजन करते हैं, जिसमें लाखों लोग पहुंचते हैं. भव्य रुद्राक्ष महोत्सव को लेकर आयोजन समिति और जिला प्रशासन ने व्यापाक रूप से तैयारियां की हैं. पिछले वर्षों की तुलना में इस साल व्यवस्थाओं को दोगुना किया गया है. सीहोर में श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए 21 ट्रेनों को अस्थाई स्टॉपेज दिया गया है. वहां अस्थायी अस्पताल, सीसीटीवी कैमरे, विशाल भोजनशाला जैसी कई व्यवस्थाओं का विस्तार किया गया है. इस साल होने वाला रुद्राक्ष महोत्सव बेहद की खास और व्यापक होने वाला है.  

Feb 11,2026, 19:09 PM IST

Trending news

Read More