Top 10 Cars: फरवरी में सबसे ज्यादा बिकीं ये 10 कारें, टॉप पर रही 6.5 लाख की गाड़ी; देखें लिस्ट
Advertisement
trendingNow11621151

Top 10 Cars: फरवरी में सबसे ज्यादा बिकीं ये 10 कारें, टॉप पर रही 6.5 लाख की गाड़ी; देखें लिस्ट

Top Selling Car: फरवरी 2023 में बिकने वाली टॉप-10 कारों में मारुति सुजुकी के 7 मॉडल हैं. इनमें भी 6 कारें ऐसी हैं, जो सबसे ज्यादा बिकी हैं. यानी, टॉप-10 बिकी कारों की लिस्ट में ऊपर की 6 कारें सिर्फ मारुति सुजुकी की हैं.

Top 10 Cars: फरवरी में सबसे ज्यादा बिकीं ये 10 कारें, टॉप पर रही 6.5 लाख की गाड़ी; देखें लिस्ट

Best Selling Car: फरवरी 2023 में बिकने वाली टॉप-10 कारों में मारुति सुजुकी के 7 मॉडल हैं. इनमें भी 6 कारें ऐसी हैं, जो सबसे ज्यादा बिकी हैं. यानी, टॉप-10 बिकी कारों की लिस्ट में ऊपर की 6 कारें सिर्फ मारुति सुजुकी की हैं. इसके बाद 7वें नंबर पर टाटा की नेक्सन रही है. चलिए, सबके बारे में बताते हैं.

फरवरी 2023 में बिकी टॉप-10 कारें

1. Maruti Suzuki Baleno की 18,592 यूनिट्स बिकी (48% सालाना बढ़त) हैं जबकि एक साल पहले फरवरी 2022 महीने में 12,570 यूनिट्स बिकी थीं. इसकी कीमत करीब 6.5 लाख रुपये से शुरू है.

2. Maruti Suzuki Swift की 18,412 यूनिट्स बिकीं (4% सालाना गिरावट) हैं जबकि फरवरी 2022 में 19,202 यूनिट बिकी थीं.

3. Maruti Suzuki Alto की 18,114 यूनिट्स बिकी (57% सालाना बढ़त) हैं जबकि एक साल पहले फरवरी 2022 महीने में 11,551 यूनिट्स बिकी थीं.

4. Maruti Suzuki WagonR की 16,889 यूनिट्स बिकीं (15% सालाना ग्रोथ) हैं जबकि फरवरी 2022 में 14,669 यूनिट्स बिकी थीं. 

5. Maruti Suzuki Dzire की 16,798 यूनिट्स बिकी (4% सालाना गिरावट ) हैं जबकि एक साल पहले फरवरी 2022 महीने में इसकी 17,438 यूनिट्स बिकी थीं.

6. Maruti Suzuki Brezza की 15,787 यूनिट्स बिकी (71% ईयरली ग्रोथ) हैं जबकि फरवरी 2022 में सिर्फ 9,256 यूनिट्स बिकी थीं.

7. Tata Nexon की 13,914 यूनिट्स बिकी (14% सालाना बढ़त) हैं जबकि पिछले साल फरवरी 2022 में इसकी 12,259 यूनिट्स बिकी थीं.

8. Maruti Suzuki Eeco की 11,352 यूनिट्स बिकी (24% ईयरली ग्रोथ) हैं जबकि फरवरी 2022 में इसकी कुल 9,190 यूनिट्स बिकी थीं.

9. Tata Punch की 11,169 यूनिट्स बिकी (16% सालाना गिरावट) हैं जबकि एक साल पहले फरवरी 2022 महीने में कुल 9,592 यूनिट्स बिकी थीं.

10. Hyundai Creta की 10,421 यूनिट्स बिकीं (8% ईयरली ग्रोथ) हैं जबकि पिछले साल फरवरी 2022 में 9,606 यूनिट्स बिकी थीं.

हिंदी ख़बरों के लिए भारत की पहली पसंद ZeeHindi.com - सबसे पहले, सबसे आगे

Trending news