Advertisement
trendingNow1492420

GoAir का रिपब्लिक डे ऑफर, इन जगहों के लिए बुक करें सस्ती हवाई टिकट

इस ऑफर में देश की 26 जगह के लिए टिकट खरीदी जा सकेगी.

फाइल फोटो.
फाइल फोटो.

नई दिल्लीः सस्ती हवाई यात्रा करना चाहते हैं, तो आप GoAir के रिपब्लिक डे ऑफर में हवाई टिकट बुक कर सकते हैं. गो एयर का ये ऑफर 999 रुपए से शुरू है, जिसमें आप अलग-अलग रूट्स पर फ्लाइट बुक कर सकते हैं. इस ऑफर में देश की 26 जगह के लिए टिकट खरीदी जा सकेगी. कंपनी की तीन दिनी सेल 24 से 26 जनवरी तक चलेगी.

कब से कब तक यात्रा?
कंपनी के मुताबिक इस तीन दिन के ऑफर में जो लोग टिकट खरीदेंगे, उन्हें इस साल 9 फरवरी से 30 सितंबर के दौरान 999 रुपए में हवाई सफर करने का मौका मिलेगा. टिकट आपको GoAir की वेबसाइट से बुक करना होगा. किस रूट पर कितना किराया होगा इसकी पूरी डिटेल बेवसाइट से हासिल की जा सकती है.

किन स्थानों के लिए ऑफर?
ऑफर के तहत कुछ चुनिंदा जगह से हवाई सफर का मौका मिलेगा. मसलन आप, अहमदाबाद, भुवनेश्वर, बैंगलुरु, मुंबई, कोलकाता, कोच्चि, दिल्ली, गुवाहाटी, गोवा, हैदाराबाद, बागडोगरा, चंड़ीगढ़, रांची जयपुर, लखनऊ, चेन्नई, नागपुर, पटना, पुणे और श्री नगर से अलग-अलग 26 स्थानों की टिकट ले सकते हैं. ज्यादा जानकारी के लिए गो एयर के लिंक www.goair.in पर क्लिक करें और अपनी टिकट बुक करें. 

Add Zee News as a Preferred Source

जानकारी एक नजर में

टिकट की शुरुआतः 999 रुपए से
बुकिंग का समयः 24 से 26 जनवरी तक
यात्रा का समयः 9 फरवरी से 30 सितंबर, 2019 तक

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news