Advertisement
trendingNow1565040

लगातार दूसरे दिन पेट्रोल के रेट में बदलाव नहीं, डीजल का भाव भी स्थिर

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में चल रही नरमी से घरेलू बाजार में बुधवार को पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ. बुधवार को पेट्रोल के रेट में लगातार दूसरे दिन कोई बदलाव देखने को नहीं मिला.

लगातार दूसरे दिन पेट्रोल के रेट में बदलाव नहीं, डीजल का भाव भी स्थिर

नई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में चल रही नरमी से घरेलू बाजार में बुधवार को पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ. बुधवार को पेट्रोल के रेट में लगातार दूसरे दिन कोई बदलाव देखने को नहीं मिला. इसी तरह चार दिन की गिरावट के बाद बुधवार को डीजल के रेट भी पुराने भाव पर ही स्थिर रहे. इससे पहले लगातार चार दिन डीजल के रेट में 32 पैसे प्रति लीटर की गिरावट दर्ज की गई थी. दिल्ली में बुधवार को पेट्रोल पुराने स्तर 71.84 रुपये प्रति लीटर पर ही कायम रहा, वहीं डीजल 65.11 रुपये प्रति लीटर पर देखा गया.

मेट्रो सिटी में पेट्रोल-डीजल के रेट
बुधवार सुबह कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के रेट क्रमश: 74.54 रुपये, 77.50 रुपये और 74.63 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर कायम रहे. इसी तरह कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल क्रमश: 67.49 रुपये, 68.26 रुपये और 68.80 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. जानकारों को उम्मीद है आने वाले दिनों में पेट्रोल-डीजल के रेट में और भी गिरावट आएगी.

Add Zee News as a Preferred Source

अगस्त की शुरुआत से ही पेट्रोल और डीजल के दाम में गिरावट का सिलसिला जारी है. इससे पहले 31 जुलाई और 24 जुलाई को पेट्रोल महंगा हुआ था. पांच जुलाई को पेश हुए आम बजट में पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी और सेस लगाया गया था. इसके बाद दोनों की कीमत में तेजी आई थी. इंटरनेशनल लेवल पर WTI क्रूड 56.25 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 60.17 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर चल रहा है.

About the Author
author img
Kriyanshu Saraswat

ज़ी हिंदी डिजिटल में बिजनेस एडिटर के रूप में कार्यरत. ब‍िजनेस, पर्सनल फाइनेंस और टैक्‍सेशन से जुड़े टॉप‍िक पर खास पकड़. पाठकों की रुच‍ि को ध्‍यान में रखकर ल‍िखने में महारथ हास‍िल. 2009 में अमर उजाल...और पढ़ें

TAGS

Trending news