RBI का बड़ा फैसला, अब ये बैंक इकट्ठा करेगा टैक्स, क्या आपका है इसमें खाता?
Advertisement
trendingNow11649873

RBI का बड़ा फैसला, अब ये बैंक इकट्ठा करेगा टैक्स, क्या आपका है इसमें खाता?

RBI: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने निजी क्षेत्र के कर्नाटक बैंक को केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) और केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) की ओर से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कर एकत्र करने के लिए अधिकृत किया है. इसकी जानकारी खुद कर्नाटक बैंक की ओर से दी गई है. साथ ही शेयर बाजार को भी इसकी जानकारी पहुंचाई गई है.

RBI का बड़ा फैसला, अब ये बैंक इकट्ठा करेगा टैक्स, क्या आपका है इसमें खाता?

RBI Update: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से समय-समय पर अहम कदम उठाए जाते रहे हैं. अब आरबीआई की ओर से एक और कदम उठाया गया है. इस कदम के तहत प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष टैक्स कलेक्ट करने के लिए एक बैंक को चुना गया है. ऐसे में बैंक से जुड़े लोगों के लिए ये खबर अहम साबित हो सकती है.

आरबीआई
दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने निजी क्षेत्र के कर्नाटक बैंक को केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) और केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) की ओर से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कर एकत्र करने के लिए अधिकृत किया है. इसकी जानकारी खुद कर्नाटक बैंक की ओर से दी गई है. साथ ही शेयर बाजार को भी इसकी जानकारी पहुंचाई गई है.

                                                                                                                                                                                                             

इंडियन रेलवे पुरानी पेंशन योजना
7th पे कमीशन PPF स्कीम अपडेट
गोल्ड प्राइस टुडे नितिन गडकरी टोल टैक्स

कर्नाटक बैंक
कर्नाटक बैंक ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि यह कदम वित्त मंत्रालय के तहत लेखा महानियंत्रक (सीजीए) की सिफारिश पर किया गया है. इसमें कहा गया है कि बैंक के ग्राहक सीबीआईसी के भारतीय सीमा शुल्क इलेक्ट्रॉनिक गेटवे ‘आइसगेट’ पोर्टल पर कर्नाटक बैंक का चयन कर अपने सीमा शुल्क का पहले ही ऑनलाइन भुगतान कर रहे हैं.

आइसगेट पोर्टल
इसके साथ ही और भी गई जानकारी बैंक की ओर से मुहैया करवाई गई है. सूचना में कहा गया है कि सीबीआईसी का आइसगेट पोर्टल व्यापार, कार्गो कंपनियों और अन्य व्यापारिक भागीदारों को इलेक्ट्रॉनिक रूप से ई-फाइलिंग सेवाएं प्रदान करता है.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले ताज़ा ख़बर अभी पढ़ें सिर्फ़ Zee News Hindi पर| आज की ताजा ख़बर, लाइव न्यूज अपडेट, सबसे ज़्यादा पढ़ी जाने वाली सबसे भरोसेमंद हिंदी न्यूज़ वेबसाइट Zee News हिंदी|

TAGS

Trending news