Ramayana Quiz: बताएं आखिर माता सीता लंका में कितने दिनों तक रही थीं?
Advertisement
trendingNow12046629

Ramayana Quiz: बताएं आखिर माता सीता लंका में कितने दिनों तक रही थीं?

Ram Mandir Quiz: हम आपके लिए रामायण व राम जी के जीवन से जुड़े कुछ अहम तथ्यों पर सवाल लेकर आए हैं, जिसके जरिए हम यह टेस्ट करना चाहते हैं कि आपको श्रीराम के बारे में कितना पता है?

Ramayana Quiz: बताएं आखिर माता सीता लंका में कितने दिनों तक रही थीं?

Ramayana Quiz: आप सभी ने रामायण तो जरूर देखी होगी. रामायण की कथा और श्रीराम जी की वनवास यात्रा के बारे में भी आप जरूर जानते होंगे. लेकिन रामायण से जुड़े बहुत से ऐसे तथ्त हैं, जिनके बारे में शायद आपने सुना भी नहीं होगा. कुछ ऐसे ही त्थयों को सवालों के रूप में लेकर हम आपसे रोजाना कुछ सवाल पूछेंगे और यह टेस्ट करेंगे कि आपको रामायण के बारे में कितना पता है. इसके अलावा आप भी इन सवालों का जवाब देखक अपनी नॉलेज टेस्ट कर सकते हैं. इसके अलावा, हम सभी जानते हैं कि अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी, जिसके बाद नए राम मंदिर के कपाट सभी के लिए खुल जाएंगे, और लोग राम लला के दर्शन कर सकेंगे. ऐसे में भारत में इतने बड़े अवसर से पहले हमें राम जी और उनसे जुड़े कुछ अहम तथ्यों के बारे में जरूर पता होना चाहिए.

सवाल 1 - बताएं आखिर राम कथा सबसे पहले किसने किसको सुनाई थी?
जवाब 1 - दरअसल, भगवान शिव ने सबसे पहले माता पार्वती को राम कथा सुनाई थी.

सवाल 2 - क्या आप जानते हैं कि आखिर माता सीता किस उम्र में अयोध्या की रानी बनी थीं?
जवाब 2 - बता दें कि माता सीता 33 साल की उम्र में अयोध्या की रानी बनी थीं.

सवाल 3 - आखिर भगवान श्रीराम कितनी कलाओं में पारंगत थे?
जवाब 3 - दरअसल, भगवान श्रीराम कुल 14 कलाओं में पारंगत थे और वह एक महान योद्धा थे. 

सवाल 4 - क्या आप बता सकते हैं कि आखिर यम के हाथी का क्या नाम था?
जवाब 4 - बता दें कि यम के हाथी का नाम महापद्म था. यम के हाथी का जिक्र रामायण में मिलता है.

सवाल 5 - बताएं आखिर माता सीता लंका में कितने दिनों तक रही थीं?
जवाब 5 - दरअसल, माता सीता लंका में कुल 435 दिनों तक रही थीं.

Trending news