Ghosi Lok Sabha Election 2024: कम्युनिस्टों के गढ़ घोसी सपा ने रचा इतिहास, राजभर ने खायी मात
Advertisement
trendingNow12149439

Ghosi Lok Sabha Election 2024: कम्युनिस्टों के गढ़ घोसी सपा ने रचा इतिहास, राजभर ने खायी मात

Ghosi Lok Sabha Chunav 2024 News: पूर्वांचल की घोसी लोकसभा सीट पर कभी कम्युनिस्ट ही जीतते थे लेकिन अब उन्हें 15-20 हजार वोट ही मिल पाते हैं. बसपा और सपा ही जीतती रही है. एक बार भाजपा को भी मौका मिला है. इस बार दारा सिंह चौहान समीकरण साधने और सुभासपा को सीट देकर एनडीए की उम्मीदें बढ़ गई हैं. सपा ने राजीव राय को उतारा है. 

Ghosi Lok Sabha Election 2024: कम्युनिस्टों के गढ़ घोसी सपा ने रचा इतिहास, राजभर ने खायी मात

Ghosi Lok Sabha Election 2024: यूपी के मऊ जिले की घोसी लोकसभा पूर्वांचल की एक प्रमुख सीट है. इस बार भाजपा ने यह सीट एनडीए में शामिल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को दी है. यूपी सरकार में मंत्री और सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने यहां से अपने बेटे डॉ. अरविंद राजभर (Ghosi Lok Sabha Arvind Rajbhar) को टिकट दिया है. अरविंद राजभर योगी सरकार के पहले कार्यकाल में मंत्री रहे हैं. कभी घोसी को कम्युनिस्टों का गढ़ कहा जाता था. एक के बाद एक कई उम्मीदवार जीतते रहे. बाद में यहां से बसपा ने कई बार जीत हासिल की. पिछले चुनाव में भी बसपा के अतुल राय ही जीते थे. सपा ने राजीव राय (Rajeev Rai Ghosi) को घोसी से टिकट दिया है. 

घोसी लोकसभा चुनाव 2024 रिजल्ट

1 जून को यहां मतदान हुआ. दोपहर 3 बजे तक 44.82 प्रतिशत लोग वोटिंग कर चुके थे. नतीजे 4 जून को आएंगे. 

घोसी लोकसभा सीट का जातिगत समीकरण देखें तो 13 बार भूमिहार, 2 बार चौहान, 2 बार राजभर और एक बार क्षत्रिय सांसद हुए हैं. मौजूदा सांसद अतुल कुमार सिंह (अतुल राय) भी भूमिहार हैं. वह पांच साल जनता के बीच एक दिन भी नहीं जा पाए. संसद सत्र में भी महज तीन दिन पहुंचे थे. दरअसल, 2019 के चुनाव नतीजे आने के ठीक बाद से ही अतुल राय जेल में बंद हैं. 

देश की 200+ प्रमुख लोकसभा सीटों के उम्मीदवार देखिए

घोसी लोकसभा सीट पर 20 लाख मतदाता हैं. इसमें 9 लाख से ज्यादा महिलाएं हैं. घोसी में दलित, मुस्लिमों के अलावा भूमिहार, राजपूत, चौहान, राजभर, यादव, कुर्मी, मल्लाह, ब्राह्मण और प्रजापति वोटर प्रमुख हैं. 
- सबसे ज्यादा 4 लाख से ज्यादा दलित वोटर हैं. 
- मुस्लिम वोटर 3 लाख से ज्यादा हैं. 
- चौहान वोटर 2 लाख के करीब, राजभर पौने दो लाख, यादव और भूमिहार डेढ़ लाख से ज्यादा हैं. 

2014 में भाजपा के हरीनारायण राजभर जीते थे. उससे पहले 2009 में बसपा के टिकट पर दारा सिंह चौहान सांसद बने थे. फिलहाल वह विधान परिषद सदस्य और यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं. 

किस्सा कुर्सी का: लड़कियों ने उड़ाए दुपट्टे, वोट की जगह लिपस्टिक का ठप्पा

एनडीए के लिए घोसी लोकसभा सीट पर जीत हासिल करना आसान नहीं होगा. वैसे भाजपा ने समीकरण पूरा बिठाने की कोशिश की है. नोनिया जाति (पिछड़ा वर्ग) से आने वाले दारा सिंह की मऊ और आजमगढ़ जिले में अपने समाज के लोगों में अच्छी पकड़ है. योगी सरकार के पहले कार्यकाल में वह मंत्री थे लेकिन विधानसभा चुनाव से पहले सपा में चले गए. फिर से भाजपा में लौटे हैं. 

घोसी लोकसभा सीट में मऊ जिले की चार विधानसभाएं और बलिया की एक रसड़ा विधानसभा शामिल है. 

घोसी लोकसभा सीट से जीते सांसद
1957  उमराव सिंह  कांग्रेस
1962  जय बहादुर सिंह  भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी
1967  जय बहादुर सिंह  भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी
1968  झारखंडे राय  भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी
1971  झारखंडे राय  भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी
1977  शिव राम राय  जनता पार्टी
1980  झारखंडे राय  भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी
1984  राजकुमार राय  कांग्रेस
1989  कल्पनाथ राय  कांग्रेस
1991  कल्पनाथ राय  कांग्रेस
1996  कल्पनाथ राय  स्वतंत्र 
1998  कल्पनाथ राय  समता पार्टी
1999  बाल कृष्ण चौहान  बसपा
2004  चंद्रदेव प्रसाद राजभर  सपा
2009  दारा सिंह चौहान  बसपा
2014  हरिनारायण राजभर  भाजपा
2019  अतुल राय  बसपा

 

Trending news