UPPSC Exam Calendar 2023: आयोग ने जारी किया 2023 भर्ती परीक्षा कैलेंडर, यहां देखें पूरा शेड्यूल
Advertisement
trendingNow11511180

UPPSC Exam Calendar 2023: आयोग ने जारी किया 2023 भर्ती परीक्षा कैलेंडर, यहां देखें पूरा शेड्यूल

UPPSC Exam Calendar 2023: इस साल जारी हुए भर्ती परीक्षा कैलेंडर की खास बात यह है कि, इस साल परीक्षाओं के आयोजन के लिए बहुत से दिन रिर्जव भी किए गए हैं. 

UPPSC Exam Calendar 2023: आयोग ने जारी किया 2023 भर्ती परीक्षा कैलेंडर, यहां देखें पूरा शेड्यूल

UPPSC Exam Calendar 2023: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की तरफ से 2023 की भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया गया है. जारी किए गए कैलेंडर के मुताबिक, इस साल आयोग द्वारा 8 भर्ती परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा. इस साल जारी हुए भर्ती परीक्षा कैलेंडर की खास बात यह है कि, इस साल परीक्षाओं के आयोजन के लिए बहुत से दिन रिर्जव भी किए गए हैं. आसान भाषा में कहें, तो अगर किसी भी कारण से कोई भी भर्ती परीक्षा अपने तय समय और तारीख पर आयोजित नहीं हो पाती है, तो उस परीक्षा के लिए रिजर्व की गई तारीख पर उसका आयोजन किया जाएगा.

बता दें कि इस साल सबसे पहले चिकित्साधिकारी, आयुर्वेद स्क्रीनिंग परीक्षा 2022 का आयोजन होना है. इसकी परीक्षा 8 जनवरी 2023 को आयोजित की जाएगी. वहीं बात करें "सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा एवं सहायक वन संरक्षक क्षेत्रीय अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा 2023" की, तो इस परीक्षा का आयोजन 14 मई 2023 को किया जाएगा. इसी प्रकार बाकी अन्य परीक्षाएं एवं उनके आयोजन की तारीखें नीचे विस्तारपूर्वक दी गई हैं. अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे इन तारीखें को आज ही किसी जगह नोट करके रख लें.

UPPSC Exam Calendar 2023: यहां देखें आयोग द्वारा जारी की गई भर्ती परीक्षा तारीखें

1. आयुर्वेद चिकित्साधिकारी स्क्रीनिंग परीक्षा 2022 - 8 जनवरी 2023
2. सहायक अभियोजन अधिकारी मुख्य परीक्षा 2022 - 9 और 10 जनवरी 2023
3. उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा (सिविल जज ज्यूडिशियल) प्रारंभिक परीक्षा 2022 - 12 फरवरी 2023
4. खान निरीक्षक मुख्य परीक्षा 2022 - 19 मार्च 2023
5. सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा एवं सहायक वन संरक्षक एवं क्षेत्रीय अधिकारी प्रारंभिक परीक्षा 2023 - 14 मई 2023
6. न्यायिक सेवा (सिविल जज ज्यूडिशियल) मुख्य परीक्षा 2022 - 23/24/25 मई 2023
7. सम्मिलित राज्य प्रवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा 2023 - 23 सितंबर 2023 से शुरू
8. सहायक वन संरक्षक एवं क्षेत्रीय अधिकारी मुख्य परीक्षा 2023 - 9 अक्टूबर 2023 से शुरू

Trending news