Advertisement
trendingNow1528683

इस भोजपुरी एक्ट्रेस ने इंटरनेट पर बरपाया कहर, VIDEO देख लोगों ने दी ऐसी सलाह

इस वीडियो को देखने के बाद लोग लगातार इस वीडियो पर कमेंट करते नजर आ रहे हैं. अब तक इस वीडियो पर 253 कमेंट्स आ चुके हैं. 

इस वीडियो को अब तक 251,396 बार देखा जा चुका है (फोटो साभारः वीडियो ग्रैब, यूट्यूब)
इस वीडियो को अब तक 251,396 बार देखा जा चुका है (फोटो साभारः वीडियो ग्रैब, यूट्यूब)

नई दिल्ली: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अदाकारा डिंपल सिंह का एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में डिंपल भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की फिल्म ‘मैंने उनको सजन चुन लिया’ के एक गाने 'भतार को भूल जाओगी' पर जबरदस्त डांस करती हुई नजर आ रही हैं. डिंपल के इस डांस के वीडियो को लोगों द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है. बता दें, वैसे इस गाने में पवन सिंह के साथ भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने डांस किया था. इसी महीने 15 मई को डिंपल ऑफिशियल द्वारा यूट्यूब पर अपलोड किए गए इस वीडियो को अब तक 251,396 बार देखा जा चुका है. 

लोगों ने दी ऐसी सलाह
इस वीडियो को देखने के बाद लोग लगातार इस वीडियो पर कमेंट करते नजर आ रहे हैं. अब तक इस वीडियो पर 253 कमेंट्स आ चुके हैं. लोगों ने डिंपल को सलाह देते हुए कमेंट किया कि उन्हें खेसारीलाल यादव के गाने पर भी डांस करना चाहिए, क्योंकि वह एक एक्ट्रेस के अलावा अच्छी डांसर भी हैं. हाल ही में रिलीज हुई पवन सिंह की फिल्म 'क्रैक फाइटर' लोगों को बेहद पसंद आई. इस फिल्म में पवन सिंह का किरदार अब तक आई उनकी सभी फिल्मों से काफी अलग रहा. उनका हैरतअंगेज कारनामा दर्शकों के बीच खूब धमाल मचाने में सफल रहा. फिल्म के निर्माता उपेन्द्र सिंह ने भोजपुरी सिनेमा को बड़ा कैनवास देने के लिए 'क्रैक फाईटर' का निर्माण करके मिसाल कायम किया है. 

Add Zee News as a Preferred Source

बता दें, फिल्म 'क्रैक फाइटर' के निर्देशक सुजीत कुमार सिंह थे. फिल्म की स्टोरी, पटकथा व संवाद वीरू ठाकुर ने लिखी है. वहीं, गीतकार सुमित सिंह चन्द्रवंशी ने विनय निर्मल, आरआर पंकज और जाहिद अख्तर के लिखे गीतों को मधुर संगीत से सजाया है. फिल्म में पवन सिंह के अलावा निधि झा, संचिता बनर्जी, चांदनी सिंह, प्रदीप रावत और ब्रजेश त्रिपाठी भी अहम भूमिका में थे.

भोजपुरी फिल्मों की और खबर पढ़ें

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author
author img
Pratik Shekhar

भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ जर्नलिज्म से पत्रकारिता के स्टूडेंट रहे प्रतीक शेखर पत्रकारिता की क्षेत्र में पिछले 7 सालों से सक्रिय हैं. डिजिटल मीडिया की दुनिया में शानदार कामो...और पढ़ें

TAGS

Trending news