Advertisement
trendingNow1492322

सपना चौधरी के गाने पर इस लड़की ने लगाए जबरदस्त ठुमके, लाखों बार देखा गया VIDEO

इन दिनों इंटरनेट पर इसी गाने पर डांस का एक वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है. इस वीडियो में एक कनिष्का नाम की लड़की ने शानदार डांस किया है.

17 लाख से ज्यादा बार देखा गया है वीडियो (फोटो साभारः वीडियो ग्रैब, यूट्यूब)
17 लाख से ज्यादा बार देखा गया है वीडियो (फोटो साभारः वीडियो ग्रैब, यूट्यूब)

नई दिल्ली: सोशल मीडिया आज एक ऐसा माध्यम बन चुका है जहां पर हर कोई उससे जुड़ना चाहता है, क्योंकि इसके माध्यम से आज देश के युवा पूरी दुनिया के सामने अपना टैलेंट दिखाने में सफल साबित हो रहे हैं. जिन लोगों को अपना टैलेंट दिखाने का कोई मौका नहीं मिल पाता, ऐसे लोगों के लिए सोशल मीडिया आज एक वरदान के रूप में देखा जाता है. हरियाणवी डांसर सपना चौधरी यूं तो पहले से ही काफी प्रसिद्ध थीं, लेकिन 'बिग बॉस' की एंट्री ने उन्‍हें सुपर डुपर हिट बना दिया है. 'बिग बॉस' के बाद उनके फैन्‍स की संख्‍या जबरदस्‍त तरीके से बढ़ गई है और यही वजह है कि लड़कियां उनके सबसे पॉपुलर गाने 'तेरी आंख्या का यो काजल' पर सपना चौधरी के डांस स्टेप को फॉलो करते हुए वीडियो बना रही हैं और उसे यूट्यूब पर अपलोड कर रही हैं.

17 लाख से ज्यादा बार देखा गया है वीडियो
इसी क्रम में इन दिनों इंटरनेट पर इसी गाने पर डांस का एक वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है. इस वीडियो में एक कनिष्का नाम की लड़की ने शानदार डांस किया है. इस वीडियो को Kanishka Talent Hub नाम के एक यू-ट्यूब चैनल ने अपलोड किया है. बता दें, 3 दिसंबर 2018 को अपलोड किए गए इस वीडियो को अब तक 1,754,383 बार देखा जा चुका है और साथ ही काफी प्रतिक्रियाएं भी मिली हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source

वीडियो में परफॉर्म कर रही लड़की ने 'तेरी आंख्या का यो काजल' में सपना चौधरी की तरह डांस करती हुई नजर आ रही हैं. वीडियो में कनिष्का ने जबरदस्त डांस किया है और यही वजह है कि लोगों को इनका डांस काफी पसंद आ रहा है. इसमें कोई शक नहीं कि अगर सपना भी इस डांस को देखेंगी तो वह इस लड़की की तारीफ जरूर करेंगी. 

बॉलीवुड की और खबरें पढ़ें

Bollywood News , Entertainment News, हिंदी सिनेमा, टीवी और हॉलीवुड की खबरें पढ़ने के लिए देश की सबसे विश्वसनीय न्यूज़ वेबसाइट Zee News Hindi का ऐप डाउनलोड करें. सभी ताजा खबर और जानकारी से जुड़े रहें बस एक क्लिक में.

About the Author
author img
Pratik Shekhar

भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ जर्नलिज्म से पत्रकारिता के स्टूडेंट रहे प्रतीक शेखर पत्रकारिता की क्षेत्र में पिछले 7 सालों से सक्रिय हैं. डिजिटल मीडिया की दुनिया में शानदार कामो...और पढ़ें

TAGS

Trending news