इथोपिया के लोगों को सबसे ज्यादा पसंद है हिंदी फिल्म 'मदर इंडिया'
Advertisement

इथोपिया के लोगों को सबसे ज्यादा पसंद है हिंदी फिल्म 'मदर इंडिया'

इथोपिया के लोगों के लिए हिंदी सिनेमा का मतलब ‘मदर इंडिया’ है और नरगिस एवं सुनील दत्त अभिनीत इस फिल्म की लोकप्रियता इतनी ज्यादा है कि रिलीज के 59 वर्षों बाद भी यह लोगों के जेहन में बनी हुई है। पिछले कुछ वर्षों के दौरान रिलीज हुईं ‘वीर-जारा’, ‘कुछ कुछ होता है’ और ‘करण-अर्जुन ’ जैसी बॉलीवुड फिल्में भी यहां काफी लोकप्रिय हैं। शाहरुख और सलमान खान के चाहने वालों की तादाद भी अच्छीखासी है। महबूब खान की फिल्म ‘मदर इंडिया’ को इथोपिया के लोगों ने खासा पसंद किया जबकि उनको हिंदी के एक शब्द की भी समझ नहीं है। हिंदी फिल्में यहां सबटाइटल्स के साथ उपलब्ध हैं और कई बार तो यह भी नहीं होता है, लेकिन लोग इन फिल्मों को खूब पसंद करते हैं।

फोटो साभार- मूवी स्टिल

इथोपिया: इथोपिया के लोगों के लिए हिंदी सिनेमा का मतलब ‘मदर इंडिया’ है और नरगिस एवं सुनील दत्त अभिनीत इस फिल्म की लोकप्रियता इतनी ज्यादा है कि रिलीज के 59 वर्षों बाद भी यह लोगों के जेहन में बनी हुई है। पिछले कुछ वर्षों के दौरान रिलीज हुईं ‘वीर-जारा’, ‘कुछ कुछ होता है’ और ‘करण-अर्जुन ’ जैसी बॉलीवुड फिल्में भी यहां काफी लोकप्रिय हैं। शाहरुख और सलमान खान के चाहने वालों की तादाद भी अच्छीखासी है। महबूब खान की फिल्म ‘मदर इंडिया’ को इथोपिया के लोगों ने खासा पसंद किया जबकि उनको हिंदी के एक शब्द की भी समझ नहीं है। हिंदी फिल्में यहां सबटाइटल्स के साथ उपलब्ध हैं और कई बार तो यह भी नहीं होता है, लेकिन लोग इन फिल्मों को खूब पसंद करते हैं।

इथोपियन पर्यटन संगठन के सीईओ सोलोमन तादीसे ने कहा, ‘मैंने यह फिल्म (मदर इंडिया) 40 साल पहले देखी थी। अब बहुत सारे लोग जानते हैं और भारतीय फिल्में देखते हैं। अगर वे इसे नहीं समझते हैं तो भी देखते हैं।’ यहां के एक दुकानदार दोरसे ने कहा, ‘मुझे ‘मदर इंडिया’ बहुत पसंद है और इसे देखने के बाद मैं आधे घंटे तक रोया।’

 

Trending news